Header Ads

ad728
  • Breaking News

    शौच को निकली महिला से रेप, हालत बिगड़ने से मौत

    शौच को निकली महिला से रेप, हालत बिगड़ने से मौत


    बस्ती के कलवारी थाने के एक गांव में घर से शौच के लिए अकेले निकली महिला के साथ गांव के ही एक अधेड़ ने दुष्कर्म किया। शनिवार की रात अर्धनग्न हालत में बेहोश मिली महिला को परिजन घर ले गए। होश आने पर 40 वर्षीय पीड़िता ने आपबीती बताई। लोकलाज के डर से घरवालों ने पुलिस को सूचना नहीं दी। रविवार की सुबह हालत बिगड़ने पर पीड़िता को लेकर ओपेक चिकित्सालय कैली गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। शव को गांव लेकर आने के बाद रविवार की दोपहर करीब 12 बजे कलवारी थाने पर घटना की जानकारी दी। 
    रेप के बाद महिला की मौत की सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आईजी रेंज आशुतोष कुमार, एसपी पंकज कुमार, एएसपी पंकज, सीओ कलवारी अनिल कुमार सिंह के साथ थानाध्यक्ष जेपी दूबे, थानाध्यक्ष महिला शीला यादव फोर्स संग गांव में पहुंच गए और शव को कब्जे में ले लिया। फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। आरोपी इसी गांव का रहने वाला 55 वर्षीय जोखन चौधरी है। पीड़िता की मौत की भनक पाकर वह गांव से फरार हो गया। आरोपी की धरपकड़ के लिए आधा दर्जन पुलिस टीमों को लगाया गया है। 
    आबरू बचाने के लिए पीड़िता ने किया था संघर्ष
    गांव के ही एक अधेड़ से अपनी आबरू बचाने के लिए पीड़िता ने संघर्ष किया था। इसके निशान उसके शरीर के साथ ही घटनास्थल पर भी मिले है। जिस कमरे में अधेड़ जबरन महिला को ले गया था, वहां भी जोर-जबदस्ती के निशान मिले हैं। महिला की टूटी चुड़ियां, चप्पल, हेयरबैंड व अन्य सामान के साथ कंडोम भी बरामद होने की बात सामने आई है। महिला के शरीर पर चोट के निशान भी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो सकेगी।
    मृतका के जुड़वा बच्चों की हो गई थी मौत
    रेप पीड़िता की मौत से परिवार गहरे सदमे में है। पति खेती-किसानी करता है। दोनों की कोई संतान नहीं है। परिजनों के अनुसार करीब आठ वर्ष पूर्व महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी थी। इसके बाद वह कभी मां नहीं बन सकी। घर में पति-पत्नी ही साथ रहते थे। 

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728