Header Ads

ad728
  • Breaking News

    बिहार में बच्चों की मौतों के खिलाफ निकाला कैंडल मार्च

    बिहार में बच्चों की मौतों के खिलाफ निकाला कैंडल मार्च


    चमकी बुखार से बिहार में बच्चों की मौतों के खिलाफ शुक्रवार को राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन ने धरना दिया और कैंडल मार्च निकाला। बालसन चौराहा स्थित पूर्व प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमास्थल पर दिए गए धरने में शामिल लोगों ने भाजपा और उसके समर्थन वाली जदयू सरकार पर निशाना साधा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमास्थल तक कैंडल मार्च निकाला गया।
    नेहरू प्रतिमास्थल पर धरने के दौरान आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि बिहार में भाजपा और जदयू की पूंजीवादी सरकार चमकी बुखार से पीड़ित गरीब बच्चों के लिए असंवेदनशील बनी है। भाजपा सिर्फ धर्म और जाति के मुद्दे उलझाकर राजनीति में लगी है, जो की निंदनीय है। इस दौरान हरदेव सिंह, सुरेश यादव, सत्येंद्र त्रिपाठी, विजय सिंह पटेल, रामकिशुन पटेल, प्रभाकर मिश्र बनकटा, इरशाद उल्लाह, मनोज सिंह पटेल, शुभम शुक्ला, मनोज सिंह पटेल, विकास तिवारी, जितेश मिश्रा, निशांत रस्तोगी, मो. आसिफ, सौरभ चौधरी, रोहित दुबे, काजी मो. दीपक वर्मा आदि मौजूद रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728