Header Ads

ad728
  • Breaking News

    अज्ञात कारणों से विवाहिता ने लगायी फांसी, मौत

    अज्ञात कारणों से विवाहिता ने लगायी फांसी, मौत


    वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के सुरहुरपुर गांव में शुक्रवार की दोपहर एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजी। विवाहिता ने फांसी क्यों लगाई, इसकी जानकारी करने के लिए पुलिस जांच पड़ताल में जुटी थी। फांसी लगाकर मौत को गले लगाने वाली पूजा देवी 22 पत्नी रामसिंह मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के सुरहुरपुर गांव निवासी रामसिंह की पत्नी थी। वह शुक्रवार की दोपहर दो बजे के करीब अपने मकान में फांसी लगाई। उस समय परिवार के सदस्य घर से बाहर थे। वापस लौटने पर परिवारीजन को इस घटना की जानकारी हुई। पूजा का शव उसके कमरे में झूलता देख परिवार के सदस्य दहाड़े मार कर रोने लगें। इस पर किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दिया। पुलिस के आने से पूर्व परिवार के सदस्य अन्य की मदद से महिला के शव को नीचे उतार चुकें थे। इसबीच मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। मृतका के मायके के परिजनो का आने का इंतजार किया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक कोतवाली में कोई तहरीर नहीं मिली है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728