Header Ads

ad728
  • Breaking News

    पालीथीन के खिलाफ की छापेमारी वसूला गया जुर्माना

    पालीथीन के खिलाफ की छापेमारी वसूला गया जुर्माना 




    गोला गोरखपुर।नगर पंचायत गोला  में शासन के निर्देश  पर जिला प्रशासन  मण्डलायुक्त महोदय के आदेश पर तहसील प्रशासन  ने नगर पंचायत गोला को आदेशित कर पालीथीन के खिलाफ अभियान चलाया। जिससे दुकानदारों में अफरातफरी मच गयी। टीम में शामिल सदस्यों ने दुकानों में जाकर जांच किया। कई दुकानों में पालीथीन का पैकेट व सामान मिला। जिसे जप्तकर जुर्माना वसूला गया।




       रविवार को दोपहर बाद अधिशासीअधिकारी राघवेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा गठित टीम नगर पंचायत कार्यालय पर तैनात लिपिक व कर्मचारियों व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने नगर पंचायत गोला के सीमान्तर्गत प्लास्टिक प्रतिबन्धित कैरी बैग व थर्माकोल से निर्मित सामाग्री पर अभियान चलाकर छापामारी की गयी ।अभियान नगर पंचायत कार्यालय के पास से शुरूआत किया गया। उसके बाद टीम सराय चौक मेन चौक सिनेमा रोड होते हुए पश्चिमी चौराहा  बेवरी चौराहा  पर पहुंची। इस दौरान सभी दुकानों पर प्रतिबन्धित पालीथीन थर्माकोल  की जांच की गयी। कई दुकानों पर 1 किलो 600 ग्राम  पालीथीन का कैरी बैग मिला। जिसे जप्त कर लिया गया और उनसे जुर्माना शुल्क काटा गया।  12 लोगों से कुल 13000 हजार  रूपये की धनराशि वसूली गयी । नगर पंचायत के कर्मचारियों ने घूम-घूम कर प्रत्येक दुकानदार से पालीथीन का प्रयोग न करने की हिदायत दिया। टीम में एसआई  कादीर खान चन्देश्वर सिंह संजय सिंह  रामअशीष प्रसाद  लल्लन प्रसाद  शैलेंद्र सिंह रणजीत सिंह अरूण तिवारी  राज सोनकर  बजरंगी लाल निगम विनोद वर्मा अमर नाथ राजू अजय  चन्द्रिका प्रसाद  आदि मौजूद रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728