Header Ads

ad728
  • Breaking News

    चेन चुराते रंगे हाथ दबोची गई महिला

    चेन चुराते रंगे हाथ दबोची गई महिला


      गोला गोरखपुर । गोला थाना क्षेत्र के गोपालपुर में एक महिला दूसरे महिला के गले की चेन चुराते हुए रंगे हाथ दबोच ली गई। पीड़ित महिला की तत्परपता से लोगों ने महिला चेन स्नेचर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।


         बताते चलें कि सिकरीगंज के पास ढेबरा गांव की रहने वाली एक महिला आवाश्यक कार्य से खरीदारी करने गोला बाजार गई हुई थी।वहां से लौटते समय जीप में उसके पास अन्य चार महिलाएं बैठी हुई थी। अपनी सीट पर बैठी महिला को तंग महसूस होने पर सामने वाली सीट पर जाने के लिए झूकने लगी तभी घात लगाए दूसरी स्नेचर महिला ने गले से चेन काट दिया। पीड़ित महिला को आभास होने पर उसने शोर मचाया और स्नेचर के साथ हाथापाई करने लगी तभी वहां मौजूद अन्य लोगों की मदद से स्नेचर महिला को पकड़ लिया गया तथा पुलिस को बुलाकर उन्हें सौंप दिया गया। पकड़ी गई महिला अपने बारे मे कुछ भी स्पष्ट रुप से नहीं बता रही थी।समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728