Header Ads

ad728
  • Breaking News

    महाराजगंज में बाइक से मामा के साथ जा रही थी बालिका की मौत



    महाराजगंज में बाइक से मामा के साथ जा रही थी बालिका की मौत 
                                    

    दुर्गा मंदिर पर शामिल होने गई बालिका की घर लौटते समय सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
    सिद्धार्थनगर के उस्का निवासी अरविंद की पुत्री लाडो शुक्रवार की सुबह लोगों के साथ लेहड़ा दुुर्गा मंदिर मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने गई थी।करीब चार बजे के आसपास वह अपने मामा महेंद्र निवासी डड़वार के साथ बाइक से घर लौट रही थी। तभी मंदिर से कुछ ही दूरी पर मोड़ पर ट्रैक्टर टाली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी,

    जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले जाया गया, चिकित्सकों ने लाडो को मृत घोषित कर दिया। बाइक चालक हेलमेट पहने थे, जिससे उनको हल्की चोट आई है। इस संबंध में एसओ बृजमनगंज गिरजेश उपाध्याय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728