Header Ads

ad728
  • Breaking News

    VIDEO: धोनी ने लगाया गगनचुंबी छक्का, खुला रह गया कोहली का मुंह

    VIDEO: धोनी ने लगाया गगनचुंबी छक्का, खुला रह गया कोहली का मुंह

    महेंद्र सिंह धोनी जब भी छक्का मारते हैं तो मैदान पर मौजूद दर्शकों को मोह लेते हैं. फैंस भी माही के छक्कों को देखकर झूम उठते हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच में महेंद्र सिंह धोनी के एक गगनचुंबी छक्के ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को भी हैरान कर दिया.
    दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय पारी के 49वें ओवर की पहली गेंद पर मिचेल स्टार्क को डीप स्क्वॉयर लेग पर गगनचुंबी छक्का जड़ दिया. स्टार्क की लगभग 145 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली गेंद धोनी के शरीर की तरफ थी जिस पर उन्होंने बड़ा छक्का जड़ दिया.
    महेंद्र सिंह धोनी के छक्के के बाद दूसरे छोर पर खड़े कप्तान विराट कोहली का रिएक्शन देखने लायक था. धोनी का छक्का लगने के बाद विराट कोहली का मुंह खुला का खुला रह गया.
    धोनी के छक्के पर कप्तान विराट कोहली के इस रिएक्शन वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. दरअसल, हार्दिक पंड्या के आउट होने के बाद मैदान पर आए धोनी ने ज्यादा समय नहीं लिया और 14 गेंदों में 27 रन ठोक दिए.
    अपनी इस धमाकेदार पारी के दौरान धोनी ने मिचेल स्टार्क की गेंद पर यह छक्का जड़ दिया. गेंद के धोनी के बल्ले से टकराने के बाद सीमा रेखा के पार चली गई. दूसरे छोर पर खड़े कप्तान विराट कोहली रन दौड़ने आधी क्रीज तक पहुंचे, लेकिन धोनी का छक्का देख कर रुक गए.
    धोनी के छक्के को कप्तान विराट कोहली इस अचरज के साथ निहारते रहे जैसे कुछ अजीब घटना घटी हो. वे आधी ‌क्रीज पर रुक गए और गेंद को देखते रहे और फिर धोनी की ओर पलटते हुए मुस्कुराने लगे.

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728