Header Ads

ad728
  • Breaking News

    Xiaomi Redmi 7A में भारत लॉन्च से पहले होगा बड़ा अपग्रेड, Realme C2 से होगी टक्कर

    Xiaomi Redmi 7A में भारत लॉन्च से पहले होगा बड़ा अपग्रेड, Realme C2 से होगी टक्कर

    Xiaomi का भारत में बड़ा लॉन्च जल्द ही आने वाला है। Redmi K20 और Redmi K20 Pro जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाले हैं। ऐसी उम्मीद है की प्रीमियम स्मार्टफोन कैटेगरी में इन समर्टफोनेस के आने के बाद हलचल जरूर होने वाली है। इनेक साथ Xiaomi अपना अल्ट्रा-बजट स्मार्टफोन Redmi 7A भी लेकर आने वाला है। कंपनी को उम्मीद है की यह फोन भारतीय बाजार में बेस्टसेलर होने वाला है। शायद यही वजह है की Xiaomi इस फोन को भारतीय बाजार के लिए अपग्रेड करेगा।
    Redmi 7A को पिछले महीने चीन में Redmi K20 फोन्स के साथ लॉन्च किया गया था। स्पेक्स की बात करें, तो Redmi 7A बेहतर प्रोसेसर और बैटरी के साथ Redmi 6A का अपग्रेडेड वर्जन ही है। हालांकि, Rs 7000 की रेंज में Realme C2 के पास बेहतर डिस्प्ले और डिजाइन का प्लस पॉइंटहै। इस फोन की तुलना में Redmi 7A थोड़ा ऑउटडेटेड लगता है। यही कारण हो सकता है की कंपनी Redmi 7 को बेहतर फीचर्स के साथ अपग्रेड करने के बारे में सोच रही है।
    Xiaomi के वाइस प्रेजिडेंट मनु कुमार जैन ने ट्विटर पर घोषणा की है की Redmi 7A जल्द ही भारत में एक बड़े अपग्रेड के साथ लॉन्च किया जाएगा। मनु कुमार जैन ने इस अपग्रेड के बारे में जानकारी देते हुए बताया है की Redmi 7A का यह फीचर Redmi 7 और पिछले साल के Mi A2 से लिया जाएगा। साथ में यह भी बताया की यह एक ऐसा फीचर है, जो भारत में Rs 20000 के स्मार्टफोन सेगमेंट में किसी फोन में नहीं है।
    इस हिंट के आधार पर सोचा जाए, तो यह बड़ा अपग्रेड Redmi 7A में ड्यूल-कैमरा लाने का हो सकता है। Mi A2 और Redmi Note 7 दोनों में रियर पर ड्यूल-कैमरा दिया गया है। हो सकता है, इसमें 13MP प्राइमरी कैमरा और 5MP सेकेंडरी डेप्थ कैमरा दिया जाए। ड्यूल कैमरा आने से Redmi 7A कहीं-ना-कहीं Realme C2 से प्रतिस्पर्धा कर पाएगा। ऐसा भी हो सकता है की Xiaomi डिस्प्ले को अपग्रेड करे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728