बुजुर्ग और दिव्यांग को ट्रेन में चढ़ने में होगी आसानी

अब दिव्यांग, बुजुर्ग और बीमार यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने और उतरने में दिक्कत नहीं होगी। प्लेटफॉर्म पर फोल्डेबल रैंप लगाए जाएंगे। इस रैंप पर 250 किलोग्राम का वजन जा सकता है। सुरक्षा की दृष्टि से सेफ्टी लॉक लगाए गए हैं ताकि उतरते समय रैंप खिसक न पाए। देश के कई रेलवे जोन में फोल्डेबल रैंप उपलब्ध करा दिए गए हैं। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने भी तैयारी शुरू कर दी है।
दिव्यांग, बीमार और बुजुर्ग यात्रियों को प्लेटफॉर्म तक पहुंचाने के लिए रेलवे स्टेशन पर व्हीलचेयर की व्यवस्था है। इस वर्ग के लोगों के साथ आया व्यक्ति यात्री मित्र कार्यालय में अपना परिचय पत्र जमाकर व्हीलचेयर निशुल्क ले सकता है। लेकिन प्लेटफार्म पर पहुंचने के बाद इन यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने में दिक्कत होती है। फोल्डेबल रैप इस समस्या से निजात दिलाएगा। इसे प्लेटफॉर्म और ट्रेन की ऊंचाई के बीच आसानी से एडजस्ट किया जा सकेगा। यात्री मित्र कार्यालय से व्हीलचेयर के साथ ही फोल्डेबल रैंप की भी डिमांड की जा सकेगी।

कोई टिप्पणी नहीं
thanks for comment...