Header Ads

ad728
  • Breaking News

    मछली व्यापारियो से मांगा रंगदारी

    मछली व्यापारियो से  मांगा  रंगदारी- 

    मऊ शहर के सहादतपुरा मछली मंडी के व्यापारियों से  रंगदारी मांगने के विरुद्ध व्यापारियों ने  जिला अधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौपा जिसमें व्यापारियों ने बताया कि देवेन्द्र सिंह पुत्र नरेन्द्र सिंह थाना रानीपुर  तथा आशुतोष सिंह तथा मनोज श्रीवास्तव  थाना मुहम्मदाबाद गोहना के है जिसमें की देवेन्द्र सिंह  अपने को विश्व हिन्दू परिषद्  तथा  गो रक्षा सेवा समिति का अध्यक्ष बताता है और कहता है की अगर यहां मछली  बेचना है तो हमें  पचास हजार रूपया  महीने रंगदारी देना पड़ेगा। इसी सबसे  परेशान होकर व्यापारियों ने  जिला अधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौपा जिसमें पुलिस अधीक्षक ने दो दिन के भीतर जाँच पुरी कर कार्यवाही का भरोसा दिया जिसमें मुख्य रूप से महेंद्र सोनकर,श्याम लाल  सोनकर, संजय सिंह, रमाशंकर चौहान, अमित  चौबे, दीपक सिंह  संजय सिंह  आदि लोग  उपस्थित थे ।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728