Header Ads

ad728
  • Breaking News

    सात के खिलाफ छेड़खानी और एसीएसटी एक्ट का केस दर्ज

    सात के खिलाफ छेड़खानी और एसीएसटी एक्ट का केस दर्ज

    इलाके के एक गांव में मंगलवार की रात किशोरी और युवतियों से छेड़खानी व मारपीट के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों पर केस दर्ज किया है। आरोपियों पर पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है। दूसरी ओर आरोपियों ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है। उनका आरोप है कि अनुसूचित जाति के लोगों ने रास्ता रोककर मारपीट की और फिर गले से सोने की चेन लूट ली। आरोपियों के मुताबिक छेड़खानी का आरोप गलत है।
    किशोरी के पिता ने केस दर्ज कराया है। उसके मुताबिक शाम सात बजे के करीब किशोरी अपने साथ की कुछ युवतियों के साथ शौच के लिए निकली थी। रास्ते में युवकों ने छेड़खानी की और विरोध करने पर पीट दिया। मंगलवार को घटना के बाद नाराज लोगों ने हाईवे जाम कर प्रदर्शन भी किया था। बाद में बड़हलगंज थाने का घेराव किया। ग्रामीणों के दबाव के बाद पुलिस ने सन्नी, निगम, गोलू, सूरज, सागर, प्रीतम शाही, राजू शर्मा पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    तीनों के बयान में अंतर
    पुलिस के मुताबिक तीनों पीड़िताओं के बयान में अंतर है। उनके बयान में घटना का समय भी अलग है, जिससे छेड़खानी की घटना पर पुलिस को संदेह है। पुलिस का कहना है कि जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    गांव में तनातनी, फोर्स तैनात
    गांव में अनुसूचित और सवर्ण वर्ग के लोगों के बीच घटना को लेकर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। एहतियातन पुलिस गांव में गश्त कर रही है। पुलिस दोनों ही पक्ष से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील भी की है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728