Header Ads

ad728
  • Breaking News

    दो फरार एक पशु तस्कर गिरफ्तार

    दो फरार एक पशु तस्कर गिरफ्तार 

    इलाके की गायघाट के पास पुलिस ने पशु तस्कर को मंगलवार की रात गिरफ्तार कर लिया। उसके दो साथी मौका देखकर फरार हो गए। पुलिस ने सात पशुओं को मुक्त कराया और पिकअप को कब्जे में लिया। 
    रामगढ़ चौकी के इंचार्ज सूरज सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की कुछ तस्कर पशुओं को लेकर बिहार जा रहे हैं। पुलिस मंगलवार की रात फोरलेन पर गायघाट के पास पहुंची। तभी एक पिकअप दिखी। रोकने पर चालक गाड़ी लेकर भागने लगा। पीछा किया गया तो तस्कर गाड़ी छोड़कर भागने लगे। दौड़ा कर एक को पकड़ लिया गया। पकड़े गए तस्कर की पहचान बिहार के गोपालगंज के बैरमिंदरवा निवासी रिंकू उर्फ मोहम्मद सद्दाम के रूप में हुई। फरार तस्करों की पहचान कुशीनगर के अमामुद्दीन और सहजनवां निवासी राम सिंह के रूप में हुई। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728