Header Ads

ad728
  • Breaking News

    शादी का झांसा देकर दो वर्ष तक करता रहा दुष्कर्म

    शादी का झांसा देकर दो वर्ष तक करता रहा दुष्कर्म

    खलीलाबाद शहर के एक प्राइवेट अस्पताल की दाई से शादी का झांसा देकर एक युवक दो वर्ष तक दुष्कर्म किया। जो बाद में मुकर गया। पीड़ित ने पुलिस उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी देकर मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई। अधिकारियों के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी।
    पीड़ित के अनुसार पति से विवाद होने के बाद वह खलीलाबाद शहर के गोला बाजार में किराए का कमरा लेकर रहने लगी। अपने जीवन यापन के लिए वह शहर के एक अस्पताल में दाई का काम करने लगी। जहां पर काम करने के दौरान अस्पताल के एक सहकर्मी ने हमदर्दी दिखाकर शादी का प्रस्ताव रखा। इसके बाद से ही दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे। आरोपित लगातार झूठ बोलकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। शादी की बात करने पर टाल मटोल करता रहा और उसके सारे जेवरात व नकदी हड़प लिया। प्रभारी एसओ एसएसआई मोती चंद ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर उच्चाधिकारियों का निर्देश मिलने के बाद आरोपित युवक मनोज निवासी पड़ोखर के विरुद्ध तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दिया है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728