Header Ads

ad728
  • Breaking News

    महिला की फंदे से लटकती लाश मिली

    महिला की फंदे से लटकती लाश मिली


     बांसगांव इलाके के धस्का में विवाहिता लक्ष्मी (28) की फंदे से लटकती लाश मिली। पंखे के सहारे साड़ी का फंदा बनाया गया था। हालांकि दोनों हाथ पीछे बंधे होने की वजह से हत्या की आशंका जताई जा रही है। उधर, मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है, जबकि ससुराल वालों का कहना है कि उसने खुदकुशी की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
    देवरिया के मदनपुर निवासी सुरेंद्र विश्वकर्मा ने अपनी पुत्री लक्ष्मी की शादी मार्च 2014 में धस्का गांव निवासी रामसिंगारे विश्वकर्मा के पुत्र उमेश से की थी। मायके वालों के अनुसार, बृहस्पतिवार को गांव के किसी व्यक्ति ने घटना की सूचना दी तो यहां आकर पुलिस को बताया गया। तहसीलदार बांसगांव वीरेंद्र गुप्ता एवं पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया। मृतक महिला का हाथ पीछे बंधा होने की वजह से हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728