Header Ads

ad728
  • Breaking News

    Redmi 7A और Redmi 6A एक-दूसरे से कितने अलग?

    Redmi 7A और Redmi 6A एक-दूसरे से कितने अलग?



    Redmi 7A बनाम Redmi 6A की भारत में कीमत
    रेडमी 7ए की कीमत भारत में 5,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 2 जीबी रैम + 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। इस फोन के 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,199 रुपये है। फोन मैट ब्लैक, मैट ब्लू और मैट गोल्ड रंग में मिलेगा। लॉन्च ऑफर के तहत, Xiaomi अपने Redmi 7A हैंडसेट के दोनों ही वेरिेएंट को 200 रुपये सस्ते में बेचेगी। हैंडसेट को 5,799 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा। यह छूट जुलाई के लिए है।

    वहीं, दूसरी ओर Redmi 6A के 2 जीबी रैम/ 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 5,999 रुपये है। इसका 2 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 6,499 रुपये में उपलब्ध है। यह काफी आश्चर्यजनक है कि Redmi 7A के हाई-एंड वेरिएंट की कीमत Redmi 6A से भी कम है।

    Redmi 7A vs Redmi 6A का डिस्प्ले

    रेडमी 7ए में 5.45 इंच की एचडी (720x1440 पिक्सल) स्क्रीन है, 18:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। शाओमी रेडमी 6ए में 5.45 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले होगा। स्क्रीन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है। अंतर केवल इतना है कि Redmi 7A के सभी मॉडल ब्लैक बेज़ल के साथ आएंगे जबकि Redmi 6A व्हाइट और ब्लैक बेज़ल के साथ आता है।

    Redmi 7A बनाम Redmi 6A का प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज
    रेडमी 7ए में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। रैम और स्टोरेज पर आधारित फोन के दो वेरिएंट हैं- 2 जीबी रैम के साथ 16 जीबी स्टोरेज और 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज। यूज़र 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को इस्तेमाल कर पाएंगे।

    वहीं, दूसरी ओर Redmi 6A में काम करता है क्वाड-कोर मीडियाटेक हीलियो ए22 चिपसेट। साथ देते हैं 2 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 16 जीबी और 32 जीबी। Redmi 7A के परफॉर्मेंस की विस्तार से जानकारी के लिए आपको हमारे रिव्यू का इंतज़ार करना होगा।

    Redmi 7A vs Redmi 6A का कैमरा


    Redmi 7A के पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल का Sony IMX486 कैमरा है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस से लैस है। हैंडसेट में एआई फेस अनलॉक सपोर्ट के साथ आने वाला 5 मेगापिक्सल का सेंसर है।Redmi 7A  में 13 मेगापिक्सल का रियर सेंसर है, जो एफ 2.2 अपर्चर, पीडीएएफ के साथ आया है। फ्रंट में है 5 मेगापिक्सल का सेंसर, जिसे पोर्ट्रेट मोड सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के काम में लाया जा सकता है।


    Redmi 7A बनाम Redmi 6A का सॉफ्टवेयर और बैटरी क्षमता

    सॉफ्टवेयर की बात करें तो डुअल-सिम (नैनो) वाला Redmi 7A आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है। वहीं, Redmi 6A एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित मीयूआई पर चलता है। xiaomi इस बात को  कन्फर्म कर चुकी है कि रेडमी 6ए को एंड्रॉयड पाई अपडेट नहीं मिलेगा। Redmi 7A इस लिहाज से बेहतर डिवाइस है, क्योंकि एंड्रायड पाई के साथ इसमें कई नए फीचर्स मिलेंगे।

    अब बात बैटरी क्षमता की। Redmi 7A की बैटरी 4,000 एमएएच की है और यह 10 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। रेडमी 6ए में जान फूंकने के लिए 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। रेडमी 7ए की बैटरी से जुड़ी विस्तार से जानकारी तो हम आपको अपने रिव्यू में देंगे। 

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728