Header Ads

ad728
  • Breaking News

    डबल मर्डर से सनसनी मां बेटा की राड से पीट-पीटकर हत्या/ महुआ का पेड़ काटने को लेकर के भाइयों में हुआ विवाद अन्य दो गंभीर रूप से घायल हैं!


    *गोरखपुर/* जनपद में महुआ के पेड़ को काटने को लेकर हुए विवाद में माँ - बेटे की लाठी डंडे व रॉड आदि से पीटकर हत्या कर देने की सनसनीखेज मामले से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मामला गगहा थाना क्षेत्र के पोखरी गांव की है। मौके पर पहुंची गगहा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार गगहा थाना क्षेत्र के पोखरी गाँव के दूबे पूरा टोले में अरबिंद दूबे व उनके सगे भाई राजेश दूबे में महुआ का पेड बेचने को लेकर रविवार दोपहर में विवाद हो गया  जो मारपीट में बदल गया। जिसमे पाँच लोग घायल हो गये। जिसमें दो लोगों को स्थित  गम्भीर देखते हुए स्थानीय चिकित्सक जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
    बताया जा रहा है कि अरबिंद ने महुआ का पेड किसी लकडी ठेकेदार को बेच दिया था। ठेकेदार द्वारा आज पेड कटवाया जा रहा था। उस पर राजेश ने पेड काटने से मना कर दिया। जिस पर अरबिंद आग बबूला हो गया और मारपीट शुरु कर दिया। जिसमें दो महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों को लेकर लोग गगहा थाने पर पहुंचें। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी थी और दोनों पक्ष थाने में ही मौजूद था। उधर रविवार दोपहर 3 बजे के करीब राजेश के कुछ रिस्तेदार पोखरी गांव पहुंच कर अरबिन्द की पत्नी कलावती 50 वर्ष व उनके लड़के हर्ष 23 वर्ष को लाठी डंडे, रॉड से पीटकर मार डाला। जिसके बाद गांव में हड़कम्प मच गया। आनन फानन में सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी गांव में पहुंच गए। फिलहाल पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है। डबल मर्डर के बाद घटना स्थल पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर ने पहुंच कर जायजा लिया गाँव में गगहा, बांसगांव, बड़हलगंज और गोला थाने की फ़ोर्स सुरक्षा के मद्देनजर मौंजूद है।
    गाव में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दी गयी है। पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार कर ली है जिसमें से मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है!

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728