Header Ads

ad728
  • Breaking News

    रूस को पछाड़कर भारत सबसे ज्यादा करोना जाच करने वाला तीसरा देश बना यूपी-बिहार ने किए टेस्टिंग में कमाल


    कोरोना संक्रमितों की जांच में भारत ने शनिवार को नया कीर्तिमान बनाया। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने बताया कि पहली बार एक दिन में 10.23 लाख लोगों का परीक्षण किया गया। अब तक करीब 3.45 करोड़ लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। इसके साथ ही भारत सबसे ज्यादा टेस्ट करने वाला दुनिया का तीसरा देश बन गया है। अब सिर्फ चीन और अमेरिका ही भारत से आगे हैं।

    अप्रैल की शुरुआत में रोजाना करीब चार से पांच हजार परीक्षण किए जा रहे थे लेकिन आज करीब 250 गुना ज्यादा लोगों की जांच की जा रही है। कोरोना पर काबू पाने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने मात्र 14 दिन में रिकॉर्ड एक करोड़ टेस्ट कर डाले।

    क्षमता 100 गुना बढ़ी
    भारत ने जबरदस्त क्षमता बढ़ाई। अप्रैल में सिर्फ 10-12 लैब में ही टेस्टिंग सुविधा थी, आज 1,511 प्रयोगशालाओं में परीक्षण किए जा रहे हैं। इनमें 983 सरकारी क्षेत्र में तथा 528 निजी हैं। रोज नई प्रयोगशालाएं जोड़ी जा रही हैं। शुक्रवार को भी सात नई प्रयोगशालाओं को अनुमति दी गई है। 

    यूपी-बिहार का टेस्टिंग में कमाल
    कोरोना मरीजों की जांच करने में यूपी ने देश के सभी राज्यों को काफी पीछे छोड़ दिया है। राज्यों के स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिले आंकड़ों को देखें तो उत्तर प्रदेश में अब तक करीब 43 लाख लोगों की जांच की जा चुकी है और रोजाना 1.10 लाख से ज्यादा लोगों का परीक्षण किया जा रहा है। बिहार में अब तक 22.28 लाख परीक्षण किए जा चुके हैं। वहीं, सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में सिर्फ 35 लाख टेस्ट हुए हैं। आइए जानें रोजाना सबसे ज्यादा टेस्ट करने वाले राज्य कौन-कौन से हैं।

    बिहार            1,12,422
    उत्तर प्रदेश        1,10,290
    महाराष्ट्र            78,523
    तमिलनाडु        74,344
    गुजरात            72,947
    कर्नाटक            57,623
    ओडिशा            56,449
    आंध्र प्रदेश        55,010
    स्रोत: कोविड19 इंडिया (आंकड़े-21 अगस्त के)

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728