Header Ads

ad728
  • Breaking News

    प्रदेश की भाजपा सरकार में जनता त्रस्त हर तरफ अराजकता का माहौल- पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह

    समाजवादी पार्टी के पूर्व कैविनेट मंत्री राधेश्याम सिंह आज निजी कार्यक्रम के दौरान जिले के मगहरा चौराहे पर कार्यकर्ताओ के भव्य स्वागत के बाद कहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा राज में किसानों की जितनी बर्बादी हुई है और उन्हें अपमानित किया गया है उतना पहले कभी नहीं हुआ। धान की रोपाई के लिए किसान खाद को तरस रहा है। गन्ना किसानों का 15 हजार करोड़ रूपया बकाया है इसके भुगतान पर सरकार गम्भीर नहीं है। गन्ना किसानों का अपमान करने के लिए केन्द्र सरकार ने 285 रू0 कुंतल समर्थन मूल्य रखा है। यह वृद्धि 10 रूपया प्रति क्विंटल की है। किसानों की आय दुगनी कब होगी? सन् 2022 तो अब दरवाजे पर ही खड़ा है। किसान तो दूर-दूर तक इंतजार कर रहा है कि उसके लिए घोषित राहत पैकेज की रकम कहां है।
    बरहज के पैना में जयप्रकाश सिंह पूर्व प्रमुख के नेतृत्व में पैना के चौराहे के शिव मंदिर पर एक बैठक हुई जिसमें मुख्य अतिथि श्री सिंह जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारती जनता पार्टी की सरकार चल रही है अपराधी बे लगाम हो गए हैं पूरे प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नहीं है आये दिन प्रदेश में हत्या, बलात्कार,लूट की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं नौजवान, किसान, मजदूर भुखमरी के कगार पर आ गया है, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को इसकी चिंता नहीं है बरहज समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी पी.डी तिवारी जी ने कहा कि बरहज में बाढ़ से किसानों के सैकड़ो भीघे खेती बरवाद हो गई है किसानों के सामने रोजी रोटी संकट में है हम प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मांग करते हैं कि प्रत्येक किसान को उचित मोआजा देने का काम करे। इस दौरान सूरज सिंह सेंगर,राजेश यादव, राजेश ठाकुर, रामयोगन्द्र भारती , किशन यादव , बाबूलाल यादव, हरिकेश यादव, शिवमुनि यादव ,राधारमण कुशवाहा,प्रवीन यादव,सत्यप्रकाश मिश्रा,इमामुल, केसव सिंह, मोनू सिंह मुकेश कुमार, आदित्य, सोनू सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728