Header Ads

ad728
  • Breaking News

    भाजपा नेता व जायसवाल समाज के प्रदेश उपाध्यक्षका जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया


    बड़हलगंज/ गोरखपुर:
    भारतीय जनता पार्टी बड़हलगंज मंडल के मंडल मंत्री व जायसवाल समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार जायसवाल का जन्मदिन 27 सितंबर को मनाया गया l  अपने जन्मदिन की शुरुआत राजकुमार जयसवाल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के माल्यार्पण करके की l   राजकुमार जायसवाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों को अंत्योदय के कल्याण के लिए पंडित जी द्वारा बताएं नक्शे कदम पर चलने का पूरा प्रयास करता हूं और करता रहूंगा l  
    भारतीय जनता पार्टी जिला गोरखपुर के जिला मंत्री स्वतंत्र सिंह जी ने मंडल मंत्री राजकुमार जायसवाल को उनके जन्मदिवस पर अंग वस्त्र से सम्मानित किया और प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया l  राजकुमार जायसवाल ने जिला मंत्री स्वतंत्र सिंह का धन्यवाद किया l 
    अखिल भारतीय जयसवाल सर्व वर्गीय महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अजय जयसवाल जी,  राष्ट्रीय महासचिव अटल कुमार गुप्ता जी, प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र जायसवाल जी, सहित जयसवाल समाज के व  योग सोशल सोसायटी तमाम पदाधिकारियों ने जयसवाल सर्व वर्गीय महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार जायसवाल के जन्मदिन पर बधाई और शुभकामना संदेश दिया l
    सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों के बधाई देने का ताता लगा रहा l
    भाजपा नेता ने अपने आवास पर अपने जन्मदिन के मौके पर गरीबों में राशन वितरण फल वितरण और बच्चों में मिठाइयां और चॉकलेट वितरित किया l
    तत्पश्चात नगर विकास मंच के संयोजक  संतोष किरण वर्मा के नेतृत्व में नगर विकास मंच की टीम ने भाजपा नेता के आवास पर पहुंचकर उनको सम्मानित किया और जन्मदिन की बधाइयां दी l  राजकुमार जायसवाल ने अपने जन्मदिन पर कहा कि नगर पंचायत बड़हलगंज स्वच्छ और स्वस्थ हो और सुंदर हो यही मेरी इच्छा है यही मेरा संकल्प है l  नगर विकास मंच के राष्ट्रीय संयोजक संतोष किरण वर्मा ने कहा कि राजकुमार जायसवाल जी सदैव समाज सेवा में आगे रहते हैं चाहे वह लॉक डाउन में अपने खर्च पर लगातार भोजन बनवाना हो या समय-समय पर गरीबों की मदद l  ऐसे व्यक्ति के जन्मदिवस पर उनको सम्मानित करना और बधाई देना हमारा कर्तव्य है l
    भाजपा नेता ने अपने सभी मित्रों,  शुभचिंतकों,  युवाओं को धन्यवाद दिया l  बड़े बुजुर्गों से आशीर्वाद की आकांक्षा की l

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728