Header Ads

ad728
  • Breaking News

    भाजपा सरकार पर जमकर बरसी सपा महिला सभा की अध्यक्ष


    सहजनवां विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के महिला समेंलन  बूथ गठन को लेकर सभी पदाधिकारियों ने रविवार को सहजनवां  शारदा प्रसाद रावत महाविद्यालय भिटी रावत मे आयोजित बैठक की अध्यक्षता सहजनवां विधानसभा महिला अध्यक्ष अनारकली मौर्या ने की। संचालन विधानसभा अध्यक्ष गिरीश यादव बैठक में मुख्यअतिथि जिला अध्यक्ष राम नगीना साहनी सभी पदाधिकारियों को संगठन मजबूत बनाने की अपील की और उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार गरीबों को झूठ बोल कर छलने की कार्य कर रही है। इनके कथनी करनी में जमीन आसमान का अंतर है।यशपाल सिह रावत पूर्व विधायक ने कहा भाजपा ने गरीबों, किसानों और मजदूरों के हित में जो बडी-बडी लम्बी घोषणाएं की, उन पर आज तक अमल नहीं हुआ भाजपा की सरकार ने जनता का पूरा भरोसा तोडने व गरीब विरोधी कार्य कर रही है। भाजपा की सरकार में तेजी से महंगाई बढ़ी है।
    विशिष्ट अतिथि बिन्दा सैनी जिला महिला सभा अध्यक्ष भाजपा सरकार की नीतियों पर हमला बोला। उन्होंने कहा जहां नोटबंदी ने महिलाओं की कमर तोड़ दी थी, वहीं रोजगार और शिक्षा के प्रश्न पर भी महिलाएं खुद को केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार द्वारा ठगा हुआ महसूस करती हैं। आज आधी आबादी को एकजुट होकर भाजपा सरकार को मुंहतोड़ जवाब देने की जरूरत है। जिस दंगे की धुरी पर भाजपा सत्ता में बने रहना चाहती है, उन्हें पता होना चाहिए उस दंगे में सबसे ज्यादा नुकसान महिलाओं का ही होता है इस दौरान जिला अध्यक्ष महिला सभा बिन्दा सैनी,महिला विधानसभा अध्यक्ष अनारकली मौर्या ,विधानसभा अध्यक्ष गिरीश यादव,जिला अध्यक्ष नगीना साहनी ,पूर्व विधायक यशपाल सिहं रावत ,जिला पंचायत सदस्य राम जतन उर्फ चिखुरी यादव, विरेन्द्र यादव ,दिलीप यादव अजीत,प्रेम,रवि निषाद, जितेंद्र शर्मा,पशुराम ,शुशील राय,कपिल मुनी,सुनील आजाद, विके सिहं ,संजय निषाद, ताज मोहम्मद मजनू, अभीनाश बिटू ,राजेश सैथवार, निरज कनौजिया, मोनु कनौजिया,विनोद,गिता साहनी,आरती,मीना ,मुनका,सुधा,अनील,उषा,शीला, मीरा, रमावती, राधिका, विद्या,रमावती, मालती,सीमा, बबुनी, राजकुमारी आदि लोगों उपस्थित रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728