Header Ads

ad728
  • Breaking News

    फोन पर बात करने के विवाद में मारपीट, छह घायल

    फोन पर बात करने को लेकर दो पक्ष में विवाद और फिर मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान दो किशोरियां अचेत हो गईं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

    महेशगंज थाना क्षेत्र के रुमतीपुर गांव मे फोन पर बात करने को लेकर दो पक्ष में विवाद हो गया। देखते ही देखते एक पक्ष हमलावर हो गया।

    मारपीट में रीता सिंह (45) पत्नी बृजेंद्र सिंह उसकी बेटी पूर्णिमा सिंह (22), खुशी सिंह (14), शुभी सिंह (16) घायल हो गई। इतना ही नहीं गंभीर चोट की वजह से शुभी सिंह, खुशी सिंह (सगी बहने) अचेत हो गईं। जबकि दूसरे पक्ष से अंकित सिंह (21) पुत्र अमर सिंह तथा उसकी मां शकुंतला सिंह (60) घायल हुए। घबराए परिजनों ने घायलों को सीएचसी कुंडा में भर्ती कराया। घायल रीता सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अंकित सिंह, सुग्गन, बीपी सिंह, शिव पूजन सिंह समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728