Header Ads

ad728
  • Breaking News

    विवाद में गोली चलने की सूचना पर घंटों परेशान रही गगहा पुलिस

                      ....  गगहा क्षेत्र के जमीन भीटी में शनिवार की रात मारपीट में गोली चलने की सूचना पर  गगहा पुलिस घंटों परेशान रही। पुलिस जांच में मामला फर्जी मिला।इस मामले में पुलिस कुछ लोगों को थाने लाकर पूछताछ कर रही है।                               जमीन भीटी गांव में रात को मछली पकडने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसी दौरान किसी ने  गोली चलने की सूचना पीआरवी पुलिस को दे दी।   पीआरवी पुलिस व थाने की फोर्स जब मौके पर पहुंची तो जांच मे मामला दो गुटों में मछली पकड़ने को लेकर विवाद व  गाली गलौच का निकला।  पुलिस ने इस मामले में घटना के बाद रात को ही दोनों पक्षों से कुछ लोगों को थाने उठा लाई। इस मामले में प्रभारी राजप्रकाश सिंह का कहना है कि सूचना के बाद दोनों पक्ष की तलाशी ली गई। गोली चलने के साक्ष्य नहीं मिले। फर्जी सूचना तथा शांति भंग के आरोप में दोनो पक्ष के पांच लोगों को जेल भेजा जा रहा है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728