आज समाजवादी पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के देवरिया आगमन पर उनको ज्ञापन देने के लिए जा रहे थे तो देवरिया सिविल लाइन पर पुलिस ने तीखीं नोक-झोंक के बाद गिरफ्तार कर लिया। सपा के युवा कार्यकर्ता भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध का
ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपना चाहते थे। लेकिन पुलिस ने सपा के युवा कार्यकर्ताओ को सिविल लाइन से ही गिरफ्तार कर लिया।सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन के प्रेक्षागृह में लाया गया। इस दौरान सम्बोधित करते हुए सपा नेता विजय रावत ने कहा कि सरकार के इसारे पर पुलिस विरोध के हर स्वर को दबा देना चाहती है। सरकार पुलिस के बल पर लोकतंत्र की हत्या करा रही है।समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में नौजवानों, बेरोजगारों, छात्रों की आवाज को दबाया जा रहा है। समाजवादी पार्टी के युवा कार्यकर्ता पुलिस की लाठी से नही डरने वाले हैं हम सभी किसानों, गरीबों, मजदूरों, बेरोजगारों, नौजवानों, छात्रों की लड़ाई को मजबूती से लड़ते रहेंगे।गिप्लरफ्तार होने वालों में समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव, सछास जिलाध्यक्ष मनोज यादव, पूर्व प्रत्याशी चंद्रिका निषाद, प्रदेश सचिव हरिओम यादव, जितेश यादव, रामप्रीत यादव,अमित प्रधान,अंकित, विकास, वीरेंद्र यादव, मुराद अहमद, बलवंत पहलवान, नीरज कुशवाहा, मुसाहिब सिद्दीकी आदि रहे।
बांसगांव संदेश (वेबसाइट) एक बेहद व्यापक सूचना तंत्र पोर्टल है जोकि हिन्दी में है। यह आपके विभिन्न तरह के जानकारियों में वृद्धि करता है इसके विषय वस्तु में अच्छी जीवनशैली और मनोरंजन का समावेश होता है। वेबसाईट के विषय वस्तु में इस पोर्टल का खुद का योगदान होता है l
कोई टिप्पणी नहीं
thanks for comment...