Header Ads

ad728
  • Breaking News

    जानवरों से भरा ट्रक बरामद पशु तस्कर फरार 1 पशु की मौत

                                  

    गगहा क्षेत्र के हाटा में गुरुवार को भोर में गगहा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पशुओं से भरा ट्रक पकडने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने अज्ञात तश्करों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।  मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गगहा पुलिस ने  चार बजे बडहलगंज से गगहा की तरफ जा रही ट्रक को रुकने का इशारा किया तो ट्रक चालक ने गति बढा दी। पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रक को सरकारी अस्पताल के सामने निर्माधीन फोरलेन सडक पर पकड़ लिया। इसी बीच अंधेरे का लाभ उठा चालक व तश्कर मौके से भाग निकले। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ट्रक में भरे 20 गाय व बछड़ों को बाहर निकाला। तबतक एक पशु की मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल चार पशुओं का ईलाज थाना परिसर में पशु चिकित्सक के देख रेख मे चल रहा है। पुलिस ने अज्ञात पशु तश्कर तथा वाहन के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाई कर रही है। 

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728