Header Ads

ad728
  • Breaking News

    पुत्री की डोली की जगह उठी मां की अर्थी


    कौड़ीराम,गोरखपुर। जिस घर में आज हंसी खुशी का माहौल था, आज उसी घर में कोहराम मच गया। बता दें कि एक हफ्ते पहले कौडी़राम बांसगांव रोड पर स्थित सियारीगहना में कार से एक्सीडेंट में एक महिला घायल हो गई थी, जिसका इलाज गोरखपुर में चल रहा था। आज उसकी छोटी लड़की की शादी है, शादी के 1 दिन पहले रात्रि में महिला की मृत्यु हो गई जिसके चलते खुशी का माहौल मातम में बदल गया। मृतका जोता देवी पत्नी शिव पूजन ग्राम लालपुर थाना बांसगांव की रहने वाली थी। मृतका के एक पुत्र व तीन पुत्रियां हैं जिसमें सबसे छोटी पुत्री की आज शादी थी। घर में सभी रिश्तेदार इकट्ठा हुए थे। शादी की तैयारियां  घर में पूरे जोर-शोर से की जा रही थी की जोता देवी के मरने से सारे अरमानों पर पानी फिर गया।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728