Header Ads

ad728
  • Breaking News

    कांग्रेश पदयात्रा के लिए निकले कांग्रेसियों को पुलिस ने लिया हिरासत में


    सहजनवा गोरखपुर- सहजनवा विधान सभा क्षेत्र के काग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा निकलने जा रहे किसान संदेश पद यात्रा के दौरान काग्रेस कार्यकर्ताओ और पुलिस के बीच जम कर नोकझोक हुई पुलिस ने करीब दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओ को हिरासत में ले लिया । इस दौरान काग्रेस कार्यकर्ताओ ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया किसान विरोधी बिल वापस करने की मांग किया। शाम तक सभी कार्यकर्ताओं को मुचलके पर छोड़ दिया गया ।मंगलवार को पूर्व जिला महासचिव श्रवण कुमार पांडेय के नेतृत्व में काग्रेस कार्यकर्ता मंडी समिति  होते हुए पार्टी कैम्प कार्यालय पहुचे जहाँ नगर अध्यक्ष संजय सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया राष्ट्रगान के बाद जैसे ही काग्रेस कार्यकर्ता डोहरिया शहीद स्मारक के लिए निकले पहले से मौजूद प्रभारी निरीक्षक सहजनवा सन्तोष कुमार यादव और पुलिस बल ने सभी कार्यकर्ताओं को रोक लिया इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं में काफी नोकझोक हुई इसके बाद पुलिस सभी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर थाने लायी जहाँ शाम तक सभी को मुचलके पर छोड़ दिया गया।पूर्व जिला कांग्रेस महासचिव श्रवण कुमार पांडेय ने सभी साथियों को बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन हम सबके लिए बहुत गर्व का दिन है आजादी के आंदोलन से लेकर स्वतंत्रता के बाद महात्मा गांधी इंदिरा गांधी और राजीव गांधी जैसे महापुरुषों ने अपने खून से इस देश की मिट्टी को सींचा है। नेहरू पटेल मौलाना आजाद सरीखे नेताओं ने इस देश के विकास में अपना बहुमूल्य योगदान दिया कांग्रेस की कार्यो से राष्ट्र आज विश्व पटल पर स्थापित है उन्होंने कहा कि आज कुछ लोकतंत्र विरोधी शक्तियां संविधान और संवैधानिक शक्तियों को को कुचलना चाहती हैं अपने अधिकारों के लिए जब कोई आवाज उठाता है तो उस पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाता है देश का किसान आज दिल्ली के बॉर्डर पर अपने अधिकारों के लिए डटा है और जान दे रहा है।

     वही हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में भी करीब दो दर्जन से अधिक काग्रेस कार्यकर्तों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया । जिन्हें शाम तक मुचलके पर छोड़ दिया गया ब्लाक अध्यक्ष बद्रीनाथ शुक्ल व जिला महासचिव घटोत्कक्ष शुक्ल के नेतृत्व में करीब दो दर्जन से अधिक काग्रेस कार्यकर्ता हरपुर चौराहे से किसान संदेश पद यात्रा में शामिल होने के लिए निकले थे। तभी थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार सिंह को भनक लग गयी भारी पुलिस के साथ पहुचे थानाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं को रोक लिया इस दौरान पुलिस और काग्रेस कार्यकर्ताओ में काफी नोकझोक हुई पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर थाने लायी जहां शाम तक मुचलके पर छोड़ दिया गया।
    इस दौरान डा0 पीएन भट्ट राजेश तिवारी साहिल विक्रम तिवारी आलोक त्रिपाठी ऋषिचन्द्र गुप्ता अमित कन्नौजिया गब्बूलाल प्रजापति सुदर्शन शुक्ल दुर्गा यादव सत्य प्रकाश मिश्र संजय चौबे बलिराम रामसकल पासवान अमित तिवारी शशि नारायण चौबे छोटू यादव चन्द्रमौलिक सहित अनेक काग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728