Header Ads

ad728
  • Breaking News

    सरस्वती विद्या मंदिर पी जी कॉलेज में वेदरत्न सेवा संस्थान के त्वावधान द्वितीय युवा पुरोहित सम्मान समारोह 2021का भव्य आयोजन हुआ

    गोरखपूर। दिनांक 03/01/2021 दिन रविवार को सरस्वती विद्या मंदिर पी जी कॉलेज आर्य नगर के सभागार में  वेदरत्न सेवा संस्थान के त्वावधान में  द्वितीय युवा पुरोहित सम्मान समारोह 2021का भव्य आयोजन हुआ जिसमे उपस्थित 251 पुरोहितों का सम्मान किया गया।
     कार्यक्रम के मुख्य अतिथि काशी विद्वत परिषद के मंत्री प्रो राम नारायण द्विवेदी ने कहा कि पुरोहित समाज को जोड़ने का काम करता है उसकी पहुंच प्रत्येक परिवार तक है हिंदू समाज के एक एक वर्ग के बीच वह पहुंचता है ऐसे में समाज और राष्ट्र को जोड़ने का कार्य और दायित्व पुरोहितों का बनता है।
     पुरोहित समाज हिन्दू समाज के संस्कृति  के प्रतिनिधि है उनका सम्मान हिन्दू समाज व संस्कृति का सम्मान है। हमारी परंपरा पुरोहित परंपरा कामधेनु की तरह है इसके साथ ही पुरोहित समाज को सम्मान पाने के लिए सम्मानित बनना होगा । उन्होने कहा कि आज  पुरोहित  समाज कहीं न कहीं अज्ञानता में अपने मार्ग से भटक गया  है जिस पर चिंतन करने की आवश्यकता उपेक्षित क्यों है यह एक चिंता का प्रश्न है हमें अपनी साधना तपस्या की व्यवस्था सुधारने होगी वेदरतन सेवा संस्थान की तरफ से किया जा रहा है प्रयास सरानी है पुरोहितों के संकलन का कार्य और पूजा पद्धति की एक मान्यता प्राप्त पुस्तक का भी संकलन हो समाज के अंदर हमें योग्य पुरोहितों को प्रस्तुत करने की कोशिश करनी होगी ।कार्यक्रम अध्यक्ष दी द उ गोरखपुर विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग के अध्यक्ष प्रो मुरली मनोहर पाठक ने कहा कि आज पुरोहित समाज को जरूरत है कि वे अपने कार्य को संकल्प पूर्वक करें। साथ ही उनके प्रशिक्षण व आधुनिकीकरण की आवश्यकता है जिससे बदलते समाज के नेतृत्व करने में पुरोहित समाज सक्षम हो।सभा को संबोधित करते हुए सारस्वत अतिथि कशी धर्म पीठ के उत्तराधिकारी श्री लखन स्वरूप ब्रह्मचारी ने कहा कि पुरोहितों का सम्मान एक पुनीत कार्य है जिस समाज में पुरोहितों का सम्मान होता है वह समाज जागृत और संस्कारित होता है।
    कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रो हर्ष सिन्हा ने कहा कि पुरोहित समाज के सम्मान और पुनरुत्थान के लिए आवश्यक है कि समाज स्वयं का अवलोकन करें व समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान दे।
    प्रसिद्द कवि नरसिंह प्रताप चंद ने अपनी कविता का पाठ किया ।इस अवसर पर खड्डा विधायक  जटाशंकर त्रिपाठी, डॉ अरविंद चतुर्वेदी, श्री गिरीश राज त्रिपाठी,  धीरेन्द्र कृष्ण त्रिपाठी ने भी सभा को संबोधित किया।
    चारो वेदो से वैदिक मंगलाचरण काशी के डा जयंत पति त्रिपाठी, हिमांशु शुक्ल ,अशोक कुमार पांडेय , शिवम तिवारी वरणेंद्र चंद्र दिक्षित ने किया ।
    पौराणिक मंगलाचरण श्री विष्णु ओम पांडेय ने किया
    स्वागत  भाषण कार्यक्रम संयोजक बृजेश मणि मिश्र , शांति पाठ प रामानुज त्रिपाठी वैदिक , प्रस्तावना रंगनाथ त्रिपाठी , आभार ज्ञापन वेदरतन सेवा संस्थान के अध्यक्ष रमेश चंद्र त्रिपाठी , संचालन डॉ शोभित श्रीवास्तव डॉ प्रागेश ने स्वागत गान  किया।
    कार्यक्रम के दौरान समाजिक छेत्र में योगदान के लिए  बृजेश राम त्रिपाठी ,(आयोजक शहीद मेला)  शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए सुषमा शुक्ला जी ,  साहित्य के लिए  कवित्री प्रीति मिश्रा को कविता लेखन के वेदरत्न सम्मान दिया गया।भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ,काशी से पधारे  बापूजी ,  विवेक दीक्षित, डॉ पवन जायसवाल, डॉ आशोक शाही,  डॉ विनय मिश्र, राजेश मणि, विक्की कुकरेजा,  अरविंद तिवारी,  धीरज कुमार श्रीवास्तव,  राजन तिवारी , प्राण तिवारी,  सन्तोष शुक्ला , जी पी त्रिपाठी, डॉ जी  एन मिश्रा,ए एन त्रिपाठी, विपिन  बिहारी पांडे,  राहुल गिरी,  गोपाल रावत,  प्रवीण त्रिपाठी, पियुष मिश्रा,  समीर श्रीवास्तव,  ओम शंकर त्रिपाठी, विशाल पांडे, धीरज श्रीवास्तव,  सुप्रिया राय,  हर्षिता राय,  प्रतिभा यादव,  रंजना सिंह, अंजनी शुक्ला उपस्थित रहे।यह जानकारी बृजेश मणि मिश्र संयोजक 
    युवा पुरोहित सम्मान 2021 संरक्षक 
    वेदरतन सेवा संस्थान गोरखपुर ने दी।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728