Header Ads

ad728
  • Breaking News

    देवरिया: सपाइयों ने किसानों के समर्थन में निकाला जुलूस प्रशासन ने रोका 50 गिरफ्तार

    रुपेश बरनवाल, देवरिया:किसानों के समर्थन में ट्रैक्टर रैली निकाल रहे सपाइयों का प्रशासन ने तहसीलों में नहीं पहुंचने दिया। इसी बीच रुद्रपुर 50 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर कोतवाली में बैठा दिया। सपाइयों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सपा ने सभी तहसीलों पर ट्रैक्टर रैली निकालने की घोषणा की थी। इसी के तहत सोमवार को सपाइयों ने रैली की तैयारी की थी। सुबह साकेत नगर स्थित अपने आवास से ट्रैक्टर रैली निकालने जा रहे सपा जिलाध्यक्ष व अन्य कार्यकर्ताओं को रोक दिया गया। काफी देर तक बातचीत के बाद केवल एक ट्रैक्टर के अनुमति दी गई।उस ट्रैक्टर से सपा जिलाध्यक्ष निकले लेकिन जिला अस्पताल के पास उन्हें रोक दिया गया। इसके बाद सपाई पैदल ही पार्टी कार्यालय पहुंचे। उधर रुद्रपुर में प्रदीप यादव के नेतृत्व में सेमरौना चौराहे से ट्रैक्टर रैली निकाल दी। एसडीएम ने भारी पुलिस बल के साथ ने आदर्श चौराहे पर रोक दिया। सपाई रैली निकालने पर है अड़े रहे। इसके बाद पुलिस ने प्रदीप यादव, रामकेवल यादव समेत 50 को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने सभी को कोतवाली में बैठा दिया। रुद्रपुर में ही पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामाशंकरविद्यार्थी,पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह उर्फ खोखा सिंह, अभिषेक यादव सहित तमाम सपाई सताशी इंटर कॉलेज में ट्रैक्टर के साथ रैली निकालने को एकत्रित हुए। लेकिन प्रशासन रोक दी काफी देर तक चली वार्ता के बाद प्रशासन ने कुछ मार्गों पर ही रैली निकालने की अनुमति दी। इसके बाद सपा कार्यकर्ता उन मार्गों पर रैली निकालकर कार्यक्रम को समाप्त कर दिया।उधर गौरी बाजार से जिला मुख्यालय पर आ रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुरवा चौराहा पर रोक दिया वहां पहुंचे पार्टी ज्यादा सहित अन्य नेता पहुंचे वार्ता के बाद किसी तरह ओवरब्रिज तक आने दिया। भाटपार रानी में रतसिया मोड़ से विधायक डॉ आशुतोष उपाध्याय ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। विधानसभा अध्यक्ष अशोक यादव के नेतृत्व में करीब 5 दर्जन से अधिक ट्रैक्टर के साथ तहसील के पास पहुंचे वहां मौजूद पुलिस बल ने रोक दिया। सपाइयों ने किसान आंदोलन के समर्थन में नारेबाजी कर दिया पुलिस ने रोक दिया।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728