Header Ads

ad728
  • Breaking News

    राजकीय सम्मान के साथ हुआ लोकतंत्र सेनानी का अंतिम संस्कार





    रामकोला थाना क्षेत्र के गांव पुरैनी के टोला खाखर विजयपुर निवासी निवासी लोकतंत्र रक्षक सेनानी हीरालाल कुशवाहा का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ सोमवार को छोटी गंडक नदी के पुरैनी घाट पर हुआ। पुलिस ने उन्हें गार्ड आफ आनर दिया।

    ग्रामसभा पुरैनी के टोला खाखर विजयपुर निवासी 72 वर्षीय हीरालाल कुशवाहा रविवार को निधन हो गया था। वे बीते कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। सुबह शव यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए। तिरंगे में लिपटे शव को लेकर लोग जब चले तो पीछे लोगों की लंबी कतार लग गई। विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, अमरनाथ मद्धेशिया ने शव को कंधा दिया। मुखाग्नि उनके बेटे अजय कुशवाहा ने दी। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोहरा, तहसीलदार दीपक कुमार, एसएचओ रामकोला केपी सिंह मय फोर्स अंतिम संस्कार तक मौजूद रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728