Header Ads

ad728
  • Breaking News

    रूस्तम पासवान और पूजा वर्मा ने क्रास कंट्री रेस में बाजी मारी

    श्यामा मल्ल स्मृति क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता सम्पन्न


     

    ब्रह्मपुर गोरखपुर। झंगहा में महान समाजवादी विचारक दिवंगत श्यामा मल्ल के स्मृति में आयोजित क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता हुई । कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की छात्रा रिंकी व अन्नू के सरस्वती वन्दना तथा शीतल व प्रियंका के स्वागत गीत से हुई। अतिथियों के साथ प्रबन्धक भगत सिंह ने दीप प्रज्वलन किया। यह प्रतियोगिता प्रातः 11 बजे से शुरू हुई। जिसमें बालक वर्ग में रुस्तम पासवान गोरखपुर प्रथम, अभय यादव बोधिछापर कुशीनगर द्वितीय और विपिन कुमार गोरखपुर तृतीय तथा बालिका वर्ग में पूजा वर्मा गोरखपुर प्रथम, हेमलता संतकबीरनगर द्वितीय और आशा प्रजापति संतकबीरनगर तृतीय स्थान पर रहे। इस प्रतियोगिता में बालक वर्ग से 54 और बालिका वर्ग से 34 प्रतिभागियों ने भाग लिया। उक्त दौड़ के दौरान राष्ट्रीय धावक जवाहर प्रसाद, कोच गण संतोष यादव, मोहम्मद जावेद अख्तर, नित्यानंद यादव, मदन यादव, तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से रामानंद और झंगहा थाने से पुलिस बल मुस्तैदी से मुस्तैद रहे। एक भव्य समारोह में विजयी प्रतिभागियों को आकर्षक इनाम और प्रशस्ति पत्र के साथ सम्मानित किया गया।  उपर्युक्त कार्यक्रम को कामरेड भगत सिंह, कामरेड पुरुषोत्तम त्रिपाठी, पूर्व प्रमुख केशव नाथ यादव, प्रधानाचार्य राम उग्रह यादव, श्यामा मल्ल महाविद्यालय के प्रशासक विद्यासागर मल्ल और कॉलेज के प्राचार्य धनंजय यादव राष्ट्रीय धावक जवाहर प्रसाद ने अपने उल्लेखनीय विचार रखे। अपने उद्दबोधन में प्राचार्य धन्नजय यादव ने क्रॉस कंट्री दौड़ के इतिहास  और शिक्षा खेल को बेहद रोचक अंदाज में जोड़ा। कोच विनोद, मदन यादव ने एथलीटों को टिप्स भी दिये। हजारों के उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में अन्य लोगो के अलावा राम करन सिंह, योगेन्द्र यादव जिज्ञासु, जय प्रकाश यादव, महेन्द्र सिंह, पौहारी शरण यादव, कैलाश नाथ यादव, राम सजन, विजय शुक्ल, यादवेंद्र यादव प्रबंधक, सुधीर कुमार, सुधीर यादव, अबरार अहमद, अभय राज सिंह, अजय तिवारी, भाष्कर मल्ल, परशुराम शुक्ल कुलदीप मल्ल ,बलराम यादव ,हिमांशु सिंह,डॉ यदुकुल श्री, बंदना मल्ल, रीता, इन्दु लक्ष्मी आदि लोग उपस्थित थे।
    कार्यक्रम के अन्त में शास्त्री इंटर कालेज के प्रबंधक एवं कार्यक्रम के आयोजक मणि देव मल्ल ने कार्यक्रम के सूत्रधार धनजंय यादव व उपस्थित सभी जनसमुदाय, महाविद्यालय के छात्र छात्राओं का आभार व्यक्त किया तथा अगले वर्ष इस दौड़ प्रतियोगिता की तारीख एक फरवरी को निर्धारित किया। उपर्युक्त कार्यक्रम का सफल संचालन धनजंय यादव प्राचार्य एवमं सहायक आचार्य कुमारी गरिमा यादव तथा अध्यक्षता पूर्व प्रमुख केशव नाथ यादव ने किया।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728