Header Ads

ad728
  • Breaking News

    मऊ : कोहरे के साथ सर्दी का सितम जारी, ठिठुर रहा जनमानस

    मऊ । ठंड का असर कम होने का नाम नहीं ले रहा है, जनपद में ठंड का असर पूरे शबाब पर है। पहाड़ी क्षेत्रों पर हुई बर्फबारी से गलन व ठिठुरन बढ़ गई है। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बुधवार की सुबह ठंड के कारण लोग रजाई व कंबलों में ही रहे। हालांकि दोपहर धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत जरुरत मिला।

    नगर समेत ग्रामीणांचलों में ठंड के कारण लोगों की दिनचर्या काफी प्रभावित हो गया है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह की शुरुआत ठंड व कोहरे के साथ हुआ। हालत यह रहा कि गलन के कारण बाइक चलाने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं काम करने वाले मजदूरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिन चढ़ने के साथ ही मौसम साफ होता गया। लोग कामकाज के लिए निकलने लगे। हालांकि अपरान्ह बाद धूप निकलने से लोगों को काफी राहत मिल गया। बावजूद इसके दिन ढलते ही फिर ठंड का असर तेज गया। ठंड के कारण सबसे अधिक दिक्कत बच्चों, महिलाओं व बुजुर्गों को उठानी पड़ रही है। ठंड के कारण शाम को सड़कें सूनी पड़ जा रही हैं।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728