Header Ads

ad728
  • Breaking News

    गोरखपुर; श्री साईं कृष्ण सेवा संस्थान द्वारा गरीब असहाय व जरूरतमंद बच्चों में वितरित की जाएंगी जरूरत की वस्तुएं


    श्री साईं कृष्ण सेवा संस्थान द्वारा गरीब असहाय व जरूरतमंद बच्चों में वितरित की जाएंगी जरूरत की वस्तुएं

    गोरखपुर। संवेदना एक नई सोच कार्यक्रम के तहत असहाय, जरूरतमंद बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति के साथ ही बच्चों में जरूरत की वस्तुएं शहर के संभ्रांत व्यक्तियों द्वारा भेंट की जाएंगी। श्री कृष्ण सेवा संस्थान विगत 4 वर्षों से लगातार गरीब जरूरतमंद व असहाय बच्चों के लिए कार्य कर रहा है। ऐसे में बच्चों को लगातार उनकी सोच परिवर्तन के साथ ही समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में 31 जनवरी दिन रविवार को सायं 5:30 बजे विजय चौक स्थित ब्लैक हॉर्स होटल में संस्था की तरफ से बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी संवेदना को समाज के सम्मुख पेश करेंगे। ऐसे में बच्चों का उत्साह वर्धन कर उनके जरूरत के सामानों की पूर्ति का कार्य संस्था के सदस्यों द्वारा किया जा रहा है। जिसमें आप सभी की सहभागिता प्रार्थनीय है।

    इस दौरान संस्था के सदस्य हर्षवर्धन तिवारी, विकास मिश्रा, धीरज साहनी, मधु साहनी, कृष्णा कर राव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728