Header Ads

ad728
  • Breaking News

    इलाज कराकर घर लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत, बेटे की हालत गंभीर

    देवरिया: जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सीएचसी से आंख का इलाज करा कर अपने बेटे के साथ घर जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में दोनों को सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वही उसके बेटे को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया।भाटपार रानी नगर पंचायत वार्ड नंबर 6 निवासी संजय कुशवाहा के पत्नी सूर्यमुखी देवी शनिवार की सुबह अपने बेटे के साथ सलेमपुर सीएससी आंख दिखाने आई थी। इलाज के बाद वह वापस घर लौट रही थी।अभी वह बाइक से नगर के ओवर ब्रिज पर पहुंची थी कि देवरिया की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे महिला वह उसका बेटा प्रिंस कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में आसपास के लोगों ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वही बेटा प्रिंस कुशवाहा की हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728