Header Ads

ad728
  • Breaking News

    पुलिस ने चलाया बैंक और वाहन चेकिंग का सघन अभियान




         सहजनवा बांसगांव संदेश अपराध पर नियंत्रण लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अपने मातहतों को सख्त निर्देशित करते हुए  हिदायत दी गयी है कि जो व्यक्ति सन्दिग्ध दिखायी दे उसकी सधन जांच कर उसके नाम पते और उसके चरित्र के बारे में जानकारी हासिल के करने के बाद ही उसे छोड़ा जाय ।
           शनिवार को  हरपुर बुदहट थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने आंध्रा बैंक कटसहरा , बड़ौदा यूपी   बैंक हरपुर और  सोनबरसा  बाबू पर पहुच कर सधन अभियान चलाया गया। बैंक के अंदर और बाहर जो भी व्यक्ति सन्दिग्ध दिखायी दिया उससे पूछताछ किया गया और बेवजह बैंक के पास खड़े लोगो को सख्त हिदायत दी गयी कि अगर बिना किसी काम के खड़े फिर मिलेंगे तो कार्रवाई की जायेगी , इसके बाद पुलिस ने वाहन चेकिंग सधन अभियान चलाया रास्ते से गुजर रहे दो पहिया और चार पहिया वाहनो को रोक कर उनके कागजात के बारे में जानकारी ली गयी जिन वाहन चालकों के पास कागजात नही थे उनका चालान भी काटा गया।
         इस वावत थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार सिंह ने कहा कि अपराध पर नियंत्रण लगाने के लिए एसएसपी और डीआइजी के निर्देश पर सधन अभियान चलाया गया।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728