Header Ads

ad728
  • Breaking News

    पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी करेंगे आज दिन मंगलवार को गोरखपुर महोत्सव का उद्घाटन



     दिनांक 12 से 13 जनवरी तक जमीन से आसमां तक रोमांच

    इंतजार की घड़िया खत्म, कुछ ही घंटों में गोरखपुर महोत्सव महोत्सव छठा चारो ओर दिखेगी। गोरखपुर महोत्सव इस बार भी कई मायने में खास होगा। महोत्सव की छटा जमीन से लेकर आसमां तक बिखरेगी। पहली बार विश्वविद्यालय परिसर से बाहर मंगलवार और बुधवार को महोत्सव में रोमांच, उमंग, उत्साह के साथ जायके का भी तड़का लगेगा। यहां कला-संस्कृति का संगम तो होगा ही साथ ही बच्चे भी अपना हुनर दिखाएंगे। खेल में बच्चे अपनी प्रतिभा दिखाएंगे तो किसानों के लिए भी यह महोत्सव खास होगा। महिलाओं और बच्चों के लिए भी रोमांचित करने वाले इवेंट आयोजित होंगे।

    महोत्सव में आने वाले लोग लजीज व्यंजनों का भी आनन्द उठा सकेंगे। यहां अपने पूर्वोंचल की पहचान लिट्टी चोखा के जायके के साथ ही साउथ इण्डियन, कांटीनेंटल, चाइनीज और पंजाबी तड़के जैसे व्यंजनों का स्वाद चखने को मिलेगा। यहां सबसे अधिक आकर्षण का केन्द्र लिट्टी चोखा का स्टॉल रहेगा। इसके साथ ही डोसा, इडली, चाउमिन और गोरखपुर की मशहूर मिठाइयां भी आपका जायका बढ़ाएंगी।

    महोत्सव को ब्रज के लोक नृत्य के साथ ही घूमर और पनिहारी नृत्य भव्य बनाएंगे। सभी आयोजनों का लाइव प्रसारण होगा और करीब एक करोड़ लोग महोत्सव का लुत्फ उठाएंगे। महोत्सव का उद्घाटन आज मंगलवार को दोपहर बाद दो बजे पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी करेंगे। महोत्सव की तैयारियों को लेकर यह जानकारी महोत्सव समिति के अध्यक्ष और गोरखपुर मण्डल के कमिश्नर जयंत नार्लीकर ने दी। उन्होंने सोमवार को तैयारियों का जायजा लिया और निर्धारित समय पर सभी काम पूरा करने का निर्देश दिया। समापन समारोह 13 जनवरी को दोपहर बाद तीन बजे से आयोजित होगा और इसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपस्थित रहेंगे। उद्घाटन व समापन कार्यक्रम चंपा देवी पार्क के मुख्य मंच पर होगा। उद्घाटन अवसर पर लखनऊ की आस्था द्वारा गणेश वंदना एवं नृत्य नाटिका (गंगा अवतरण) की प्रस्तुति की जाएगी।

    वाटर टैंकर और टायलेट की भी व्यवस्था
    आगन्तुकों की सुविधा के लिए नगर निगम ने वाटर टैंकर व मोबाइल टॉयलेट है साथ ही वाहन पार्किंग भी व्यवस्था की है।

    सीसीटीवी कैमरे से लैस है पूरा परिसर

    महोत्सव में सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए प्रशासन ने सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। साथ ही परिसर में एक निगरानी कक्ष बनाया गया है जो लगातार हर गतिविधि की निगरानी होगी।

    गोरखपुर महोत्सव के कार्यक्रम

    12 जनवरी
    - बैडमिंटन, कुश्ती, कबड्डी, दिव्यांग ट्राई साइकिल रेस, फुटबाल, खो-खो एवं टेबुल टेनिस की प्रतियोगिता रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह 10 बजे से।
    - महंत दिग्विजयनाथ पार्क में हाट एयर बैलूनिंग सुबह 10 बजे।
    - कृषि मेला, सरस मेला, विज्ञान एवं पुस्तक प्रदर्शनी चंपा देवी पार्क में सुबह 10 बजे से।
    - रामगढ़ताल क्षेत्र में यूथ पावर एसोसिएशन द्वारा नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन सुबह 11 बजे।
    - विंध्याचल आजाद द्वारा फरुआही नृत्य का प्रदर्शन दोपहर 12 बजे चंपा देवी पार्क में।
    - उद्घाटन सत्र दोपहर 12 बजे से दो बजे तक।
    - गुरु गोरक्षानाथ के जीवन दर्शन पर आधारित एवं गोरखपुर परिक्षेत्र में पर्यटन विकास की संभावनाएं दोपहर बाद दो बजे से एनेक्सी भवन में।
    - चंपा देवी पार्क के मुख्य मंच पर दोपहर बाद दो बजे से शाम 4.30 बजे तक राष्ट्रीय स्तर के स्थानीय कलाकारों द्वारा सबरंग कार्यक्रम
    - उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम (बधाई नौरता नृत्य मध्य प्रदेश) चंपा देवी पार्क स्थित मुख्य मंच पी शाम 4.30 बजे से पांच बजे तक।
    - गीडा स्थित उद्योग भवन में रेडीमेड गारमेंट पर कार्यक्रम दोपहर बाद तीन बजे से।
    - युवा दिवस के अवसर पर चौरीचोरा की घटना पर आधारित नाट्य मंचन मुक्ताकाशीय मंच पर दोपहर बाद दो बजे।
    - सत्य सारथी संस्था द्वारा नाट्य मंचन शाम चार बजे मुक्ताकाशीय मंच पर।
    - सदर सांसद रविकिशन शुक्ला द्वारा कविता पाठ एवं सरकार की योजनाओं पर आधारित प्रस्तुति शाम पांच बजे से 5.30 बजे तक चंपादेवी पार्क के मुख्य मंच पर।
    - खादी फैशन शो चंपा देवी पार्क के मुख्य मंच पर शाम 5.30 बजे से 6.15 बजे तक।
    - लखनऊ की रंजना रंजू द्वारा गायन की प्रस्तुति शाम छह बजे से 6.35 बजे तक चंपा देवी पार्क के मुख्य मंच पर।
    - राष्ट्रीय स्तर के स्थानीय भोजपुरी कलाकारों द्वारा लोकरंग कार्यक्रम शाम 6.35 बजे से रात आठ बजे तक चंदा देवी पार्क के मुख्य मंच पर।


    13 जनवरी के कार्यक्रम
    - खेल प्रतियोगिता रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम पर सुबह 10 बजे से।
    - हाट एयर बैलूनिंग महंत दिग्विजयनाथ पार्क में सुबह 10 बजे से।
    - कृषि मेला, सरस मेला एवं विज्ञान व पुस्तक प्रदर्शनी चंपा देवी पार्क में सुबह 10 बजे से।
    - रामगढ़ताल क्षेत्र, गोरखनाथ मंदिर, गोलघर व शहर के अन्य स्थानों पर यूथ पावर एसोसिएशन द्वारा नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन सुबह 11 बजे से।
    - डाग शो चंपा देवी पार्क में सुबह 11 बजे से।
    - राष्ट्रीय स्तर के स्थानीय कलाकारों द्वारा सबरंग कार्यक्रम सुबह 11 बजे से दोपहर बाद 1.30 बजे तक चंपा देवी पार्क के मुख्य मंच पर।
    - लखनऊ की डा. प्रतिभा द्वारा गायन की प्रस्तुति दोपहर बाद 1.30 बजे से 1.45 बजे तक चंपा देवी पार्क के मुख्य मंच पर।
    - आकाश दुबे द्वारा गायन चंपा देवी पार्क के मुख्य मंच पर दोपहर बाद 1.45 बजे से दो बजे तक।
    - भोजपुरी एसोसिएशन आफ इंडिया द्वारा विदेशिया नाट्य मंचन मुक्ताकाशीय मंचच पर दोपहर बाद दो बजे।
    - मलय मिश्र द्वारा नाट्य मंचन मुक्ताकाशीय मंच पर शाम चार बजे।
    - गो संरक्षण एवं आत्मनिर्भर पशुपालक विषय पर सेमिनार एवं इंपार्टेंस आफ हेल्थ केयर विषय पर सेमिनार एनेक्सी भवन में दोपहर बाद दो बजे।
    - चंपा देवी पार्क में लोक वाद्य प्रदर्शन दोपहर बाद तीन बजे।
    - काशी विश्वनाथ डमरु ग्रुप वाराणसी द्वारा डमरू वादन चंपा देवी पार्क में दोपहर बाद तीन बजे।
    - समापन सत्र चंपादेवी पार्क के मुख्य मंच पर दोपहर बाद तीन बजे से शाम पांच बजे तक।
    - मर्यादा कुलश्रेष्ठ द्वारा नृत्य प्रदर्शन चंपा देवी पार्क के मुख्य मंच पर शाम पांच बजे से 5.30 बजे तक।
    - मैथली ठाकुर द्वारा गायन चंपा देवी पार्क के मुख्य मंच पर शाम 5.30 बजे से 6.30 बजे तक।
    - चंपा देवी पार्क के मुख्य मंच पर कवि सम्मेलन रात आठ बजे से।
    - 11 से 16 जनवरी तक गुरु गोरक्षनाथ के जीवन पर आधारित सचल प्रदर्शनी, स्वामी विवेकानंद एवं पूर्वांचल के महापुरुषों पर आधारित प्रदर्शनी चंपा देवी पार्क में लगायी जाएगी

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728