Header Ads

ad728
  • Breaking News

    सलेमपुर: नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोप

    सलेमपुर: कोतवाली क्षेत्र के शख्स पर झाड़-फूक के बहाने एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। शिकायत पर पुलिस आरोपी व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति झाड़ फुक का का काम करता है। आरोप है कि इसी के आड़ में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। मामले के जानकारी होने पर लड़की की मां ने पुलिस को जानकारी दी। आरोपी 2014 में एक युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। युवती गर्भवती हो गई और एक लड़की को जन्म दिया लेकिन इसने शादी नहीं की। इस मामले में तीन दिन जेल में बंद रहा तो शादी के लिए राजी हुआ था। कोतवाल ने बताया कि नाबालिग लड़की के घरवालों ने लड़की के दो दिन से लापता होने की सूचना दी थी। जिस के तहत आरोपी को हिरासत में लिया गया है। नाबालिग लड़की का उसके साथ उठना बैठना था। इस आधार पर घरवालों ने दुष्कर्म व गायब होने का आरोप लगाया था। आरोप गलत है। नाबालिग लड़की अपने घर पहुंच गई है। इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। 

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728