Header Ads

ad728
  • Breaking News

    राम ललित यादव ने गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर ट्रैक्टर रैली निकालकर किसानों के आंदोलन का भरपूर समर्थन किया

    गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र 323 के संघर्षशील व कर्मठ भावी प्रत्याशी एवं समाजवादी पार्टी के  जिला उपाध्यक्ष राम ललित यादव ने गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर  ट्रैक्टर रैली निकालकर किसानों के आंदोलन का भरपूर समर्थन किया।राम ललित यादव ने कहा कि केंद्र की तानाशाही सरकार किसानों के खिलाफ साजिश रचना बंद कर दे । तीनों काले कानून वापस लेने के साथ-साथ किसानों से माफी मांगे क्योंकि सरकार के किसान विरोधी कानून ले आने की वजह से लाखों की संख्या में  किसान ,करीब 1 महीनों से घनघोर ठंडी के मौसम में भी अनशन करते रहे। उन्होंने कहा कि  आंदोलन में मारे गए किसानों की आत्मा को शांति तभी मिलेगी जब यह कानून वापस होगाऔर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ साथ समाजवादी  पार्टी के हजारों लाखों कार्यकर्ता इस किसान विरोधी सरकार तथा कानून के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे। राम ललित यादव ने डॉ राम मनोहर लोहिया की बात को कोड करते हुए कहा कि" जब सड़के सूनी हो जाएंगी तब लोकतंत्र आवारा हो जाएगा" राम ललित यादव ने कहा कि जब तक कानून वापस नहीं लिया जाएगा तब तक समाजवादी पार्टी के लोग किसानों के साथ खड़े रहेंगे। इस अवसर पर धनंजय यादव गंगा सिंह पटेल राजकुमार शुक्ला सोनू यादव बजरंगी यादव संजय यादव कमलेश यादव तूफानी शर्मा बुद्धि राम निषाद उमाशंकर यादव कैलाश यादव रमेश यादव ईश्वर यादव जितेंद्र यादव रोशन यादव मनीष यादव गोलू यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728