बाँसगाँव : श्रीराम मंदिर निर्माण में नगर के लोगों ने दी समर्पण निधि
पूर्व प्रमुख चतुर्भुज सिंह ने भेंट किया 11000 रूपये
बाँँसगाँँव। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से चलाए जा रहे निधि समर्पण अभियान के अन्तर्गत बुधवार को उपनगर में लोगों ने सहर्ष योगदान किया।
आरएसएस के जिला प्रचारक के नेतृत्व में च
लाए गये इस अभियान में पूर्व ब्लाक प्रमुख चतुर्भुज सिंह ने सर्वाधिक 11000 रूपये का सहर्ष योगदान किया। इसी प्रकार सिविल जज जूनियर डिवीजन आशीष सिंह ने 2100, कोतवाल जगत नरायन सिंह ने 5100, पूर्व चेयर मैन विवेकानंद सिंह ने 1000, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह की माता ने 5100, जिला पंचायत सदस्य मनोज सिंह की माता ने 5100, अवकाश प्राप्त शिक्षक महेन्द्र पाल सिंह ने 5100 तथा रामदयाल सिंह व सोनू सिंह ने भी 2100-2100 रूपये का सहयोग प्रदान किया।

इस अवसर पर जिला कार्यवाह रतन राय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, नगर खंड अभियान प्रमुख हरिनरायन सिंह गोला, प्रदीप सिंह तथा धीरेन्द्र सिंह ने भी सहभागिता निभाई।
कोई टिप्पणी नहीं
thanks for comment...