Header Ads

ad728
  • Breaking News

    खड्डा:निकाली गई श्रीराम की शोभा यात्रा



    खड्डा,कुशीनगर
    आनंद राज त्रिपाठी की रिपोर्ट।

    कुशीनगर जनपद के नगर पंचायत खड्डा दिन रविवार सुबह10 बजे से जटाशंकर पोखरे से भगवान श्रीराम भव्य निर्माण के लिए निर्माण निधि संग्रह हेतु भव्य जन जागरण शोभायात्रा निकाली गई। जटाशंकर पोखरे से भव्य यात्रा निकालते हुए आजाद चौक,हनुमान मंदिर,मेन सड़क, सुभाष चौक, फार्म वाला थाना, फल मंडी चौराहा होते हुए खड्डा उपनगर भ्रमण करते हुए डोर टू डोर पदयात्रा करते हुए नगर वासियों से जनसंपर्क सहयोग मांगा। मंदिर निर्माण हेतु एक पदयात्रा जुलूस के साथ एकत्रित होकर प्रभु श्रीराम के नारों से पूरा नगर गूंज उठा। जुलूस पदयात्रा के साथ-साथ पुलिस प्रशासन की व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रही पदयात्रा के साथ पुलिस भी कदम से कदम मिलाकर चलती रही कि किसी तरह दिक्कत का सामना न करना पड़े। शांतिप्रिय ढंग से प्रभु श्रीराम मंदिर भब्य निर्माण निधि संग्रह जन जागरण शोभायात्रा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र समर्पण अभियान संपन्न हुआ। राम जन्मभूमि पदयात्रा में रोशन लाल भारती, कैलाश भारती,मधु गुप्ता, सुभाष गुप्त, संतोष जायसवाल,दीनानाथ मद्धेशिया, सुनील मद्धेशिया, ईश्वर सिंह,अमर जायसवाल,सुरक्षा व्यवस्था के देखरेख में लगे हुए एसएचओ रामकृष्ण यादव, एसआई जीत बहादुर यादव,एसआई रामाशंकर सिंह यादव,एसआई पीके सिंह,
    कांस्टेबल उमाशंकर यादव,कांस्टेबल बाबूलाल,पुलिस फोर्स के साथ सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728