Header Ads

ad728
  • Breaking News

    पूर्व चेयरमैन की स्मृति में बांटे गये कम्बल बड़हलगंज, मानवता के प्रति समर्पित रहने के अपने



    पूर्व चेयरमैन की स्मृति में बांटे गये कम्बल
    बड़हलगंज, मानवता के प्रति समर्पित रहने के अपने संकल्प के तहत जनसेवा संस्था ने पूर्व चेयरमैन विश्वनाथ ऊमर एवं भोलानाथ ऊमर की स्मृति  में भीषण ठंड़ को देखते हुये दूसरे चरण के कम्बल का वितरण किया।
    रविवार को संस्था के मुख्य संरक्षक पूर्व मंत्री राजेश त्रिपाठी, अध्यक्ष महेश उमर, महामंत्री संतोष जायसवाल, उपाध्यक्ष श्रीकांत सोनी व सदस्य आनन्द ऊमर ने उपनगर स्थित भगवती लॉज पर करीब सौ गरीबों को कम्बल वितरित किया। इस दौरान संस्था के सदस्यों की सामाजिकता के भावना  की सराहना करते हुये पूर्व मंत्री श्री त्रिपाठी ने कहा कि संस्था द्वारा जनसहयोग के अप्रतिम उपयोग से गरीब जनता की सेवा का कार्य आदर्श सामाजिकता  और मानवता की राह में बड़ा योगदान है।
    इस अवसर पर संस्था के आयव्यय निरीक्षक लक्ष्मी नारायण गुप्त, पूर्व प्रमुख रामबेलास तिवारी, कन्हैया मोदनवाल, मुन्ना पाण्डेय सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728