Header Ads

ad728
  • Breaking News

    युवाओं के प्रेरणा स्रोत और युग प्रवर्तक थे स्वामी विवेकानंद-श्रवण कुमार पांडे


    सहजनवा -गोरखपुर  स्वामी विवेकानंद की 158 वी जयंती के अवसर पर विवेकानंद सेवा मिशन की युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डीएन उपाध्याय के नेतृत्व में जी डी एस पब्लिक स्कूल बरौली  में संगोष्ठी आयोजित कर विवेकानंद की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरेंद्र नाथ तिवारी ने किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं  ने  स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर विवेकानंद के दिखाएं मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
     कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्रवण कुमार पांडेय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणा स्रोत व युग प्रवर्तक थे। गुलामी के दौर में स्वामी विवेकानंद ने पूरी दुनिया में भारतीय धर्म दर्शन और संस्कृत का पुनर्जागरण किया।
    कार्यक्रम के मुख्य वक्ता व मिशन प्रभारी डॉ विनय जी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद हिंदू धर्म और वेदांत के मर्मज्ञ के साथ-साथ महान क्रांतिकारी थे। उनके द्वारा  सोई हुई भारतीय चेतना का जागरण किया गया ।  कार्यक्रम को  संजय सिंह, बद्रीनाथ शुक्ल, लाल प्रजापति, प्रभात दुबे, प्रवीण पांडे विनय दुबे ने भी किया संबोधित।
    इस अवसर पर अलगू प्रसाद गौड़ विद्यासागर पाठक,बिनीत शुक्ल अखिलेश पांडेय,अश्वनी मिश्र,सुरेंद्र यादव,प्रिंस पांडेय,मदन दूबे, राजेश उपाध्याय, जितेंद्र विश्वकर्मा,रविन्द्र पांडेय,प्रमोद पांडेय, राकेश यादव,रामवृक्ष, रामप्रीत,जितेन्द्र,सुदर्शन गुप्ता सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728