Header Ads

ad728
  • Breaking News

    देवरिया में किराना व्यवसायी के ऊपर जानलेवा हमला, फायरिंग

    रुद्रपुर। पुरानी रंजिश को लेकर मंगलवार को तड़के नगर के एक किराना व्यवसायी के ऊपर दो सगे भाईयों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान फायरिंग भी हुई। घटना को लेकर व्यापारियों ने आन्दोलन की चेतावनी दी है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।पश्चिमी तिवारी टोला वार्ड निवासी भोलानाथ गुप्ता पुत्र सन्तोष गुप्ता की खजुहा चौराहा पर थोक किराने की दुकान है। पुलिस को दी गई तहरीर में भोलानाथ ने कहा है कि सुबह सात बजे वह अपनी स्कूटी से मिशन स्कूल के ग्राउण्ड में खेलने जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे मल्लाह टोली वार्ड निवासी दो सगे भाई कुदाल के बेंट और लाठी से हमला कर दिए। जिसे देख भोलानाथ ने स्कूटी छोड़कर खजुहा चौराहा की ओर पैदल भागने लगे। जिस पर दौड़ाते हुए फायर करने लगे। आवाज सुनकर आसपास के लोग घर के बाहर निकल गए। जिसे देखकर हमलावर फरार हो गए। भोलानाथ ने बताया कि तीन माह पूर्व उनके ड्राइवर और हमलावरों से मामूली विवाद हो गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्राउण्ड के खिलाड़ी कोतवाली पहुंच गए। जानकारी होते ही प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार टण्डन व कस्बा इंचार्ज रामजी सिंह मौके पर पहुंच गए। जहां से पुलिस को कारतूस के रिपिट मिले हैं। व्यापार मण्डल के अध्यक्ष श्यामजी जायसवाल व अध्यक्ष रमापति शुक्ल ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग है। साथ ही आन्दोलन की चेतावनी दी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार टण्डन ने कहा कि आरोपितयों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ जाएंगे।


    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728