लखनऊ यूपी के हर गांव हर शहर तक कांग्रेस पहुँचाएगी प्रियंका का कैलेंडर
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को नये सिरे से खड़ा करने में व्यस्त पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी की संघर्ष गाथा को नये साल के कैलेंडर के जरिये जन जन तक पहुंचाने का अनूठा कार्य किया जा रहा है। पार्टी के उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी लल्लन कुमार ने गुरूवार को बताया कि नए साल पर उत्तर प्रदेश में हर गांव और हर शहर तक श्रीमती गांधी द्वारा भेजे गए कैलेंडर को कांग्रेस पार्टी गाव गाव तक पहुंचा रही है। पार्टी फिलहाल अपने संगठन सृजन अभियान में व्यस्त है। प्रदेश में न्याय पंचायत के अध्यक्षों और ब्लाक कांग्रेस कमेटी के गठन का काम बहुत तेजी से चल रहा है। कांग्रेस के पदाधिकारी तीन जनवरी से अपने प्रभार वाले जिलों में प्रवास पर है।
कोई टिप्पणी नहीं
thanks for comment...