Header Ads

ad728
  • Breaking News

    सपा विधानसभा अध्यक्ष ने गरीबों और निराश्रितो को वितरण किया कंबल और ऊनी वस्त्र



    सहजनवा बांसगांव संदेश नगर पंचायत सहजनवां  गुरुवार को  वार्ड नंबर 9 थाना चौराहे पर गरीब और निराश्रित लोगों में ऊनी वस्त्र और कंबल का वितरण किया। पिछले कई दिनों से कड़ाके की ठंड को देखते हुए  सभासद एवं विधानसभा अध्यक्ष सहजनवां सपा गिरीश यादव नेे गरीबों और निराश्रितों को ठंड से बचाने की पहल की और गरीबों को  301 कंबल वितरण किए विधानसभा अध्यक्ष सपा गिरीश यादव ने कहा कि कहा कि ठंड से सबसे अधिक मुसीबत गरीब परिवारों को होेती है। ऐसे में संसाधन की कमी से वे परेशान होते हैं। हम सभी को उनकी मदद करनी चाहिए। पूर्व विधायक  यशपाल सिंह रावत ने आयोजन की सराहना की और कहा कि इससे सामाजिक समरसता का संदेश मिलता है। साथ ही संसाधनों का अभाव झेल रहे गरीब परिवारों की मदद भी हो जाती है। इस मौके पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष रामनाथ यादव पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव जिला पंचायत सदस्य रामजतन उर्फ चिखुरी यादव ताज मोहम्मद मजनू मोनू कनौजिया नीरज कनौजिया छोटू साहनी रामकिशुन, अजीत कनौजिया आदि लोग मौजूद रहे

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728