Header Ads

ad728
  • Breaking News

    उनवल :नगर पंचायत में शुद्ध पेयजल का संकट


    जल निगम सहित नगर के अधिकारियों,कर्मचारियों के लापरवाही से पेय जल का संकट



    खजनी,गोरखपुर,नगर पंचायत कस्बा संग्रामपुर उनवल में जल निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही के वजह से लगभग चार दिन बीत जाने के बाद भी पीने के पानी की आपुर्ति अभी भी नहीं हुई। जल निगम कर्मचारियों के मनमानी की वजह से यहाँ की जनता पानी के लिए हैण्डपम्प का दुषित जल पीने को मजबूर हो गई है ,साथ ही नगर पंचायत उनवल के अधिशासी अधिकारी व कर्मचारियों से पुछने पर कहते हैं कि पाईप फटा हुआ है, तो कभी कहते हैं कि मोटर जल गया है, इसी वजह से पानी नहीं आता है। आप को बताते चलेंं कि कर्मचारियों की लापरवाही से महीने के 30 दिन में लगभग 20 दिन ही पानी सही से आ पाता है वो भी उसका कोई टाइम नही है, मौके पर जलकल आफिस पहुंचने पर ताला लटका दिखा। नगर पंचायत उनवल के अधिशासी अधिकारी से पेय जल संकट के कारण की कार्यवाही और निदान के लिए पूछा गया तो सुधार करवाने का आश्वासन दिए। प्राप्त सूत्रों के अनुसार पता चल रहा है कि जल कल के कर्मचारियों का हैंड ओवर और पेयजल आपूर्ति करने की ब्यवस्था भी नगर पंचायत उनवल कार्यालय को करना सुनिश्चित है,जिसका पालन नगर अधिकारी नही कर रहे हैं। वहीं जल निगम के अधिशासी अभियंता हैंडओवर के नाम पर बचते फिर रहे हैं।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728