श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भक्तों ने निकाली रैली
देवरिया: श्री राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा जुटाने के लिए राम भक्तों ने शुक्रवार को रैली निकाली। उन्होंने मंदिर निर्माण में सहयोग के लिए सभी को आवाहन किया। राम मंदिर को भव्य बनाने के लिए ट्रस्ट द्वारा निधि अभियान के तहत लोगों से चंदा लिया जा रहा है। रामभक्तो ने भगवान के रथ यात्रा के साथ जुलूस निकाली। रथ यात्रा में मुख्य रूप से भाजपा नेता धन्नजय सिंह बघेल, शशिरंजन तिवारी, राजन कुशवाहा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं
thanks for comment...