Header Ads

ad728
  • Breaking News

    गोरखपुर:नगर निगम में अनेक आयजनो के साथ मना गणतंत्र दिवस





    गोरखपुर । महापौर सीताराम जायसवाल ने नगर निगम भवन पर प्रातः 8.30 बजे झण्डा रोहण कर समारोह का शुभारम्भ किया। समारोह की शुरुआत राष्ट्रगान से कर सभी  पार्षद, अधिकारियों/कर्मचारियों को संकल्प पढ़ाया। तत्पश्चात महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया एवं नगर निगम सभागार में गणतन्त्र दिवस के विषय पर कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ जिसमें कार्यक्रम का संचालन देवानन्दराम त्रिपाठी  ने किया । कार्यक्रम की शुरूआत सहायक नगर आयुक्त वैभव त्रिपाठी ने गणतन्त्र दिवस पर संक्षप्ति प्रकाश डालते हुए देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। इसी क्रम में महाप्रबन्धक जलकल एसपी श्रीवास्तव ने भी देशभक्ति गीत गाया तथा नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुकेश रस्तोगी ने भी अपनी प्रस्तुति से लोगों को हसने के लिए विवश किया । नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह ने गणतन्त्र दिवस की महत्व एवं भारत की जनसंख्या नियंत्रण पर विशेष बल देते हुए जागरूक किया। महापौर सीताराम जायसवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि गणतन्त्र दिवस मनाने का उद्देश्य यह है कि हर नागरिक अपने कर्तव्यों का भली-भाॅति पालन करें तभी देश की उन्नति होगी सरकार द्वारा भी देश की उन्नति पर विशेष ध्यान देते हुए तरह-तरह की योजनाएं चलाकर ग्रामीण स्तर से लेकर शहरी स्तर तक सभी को लाभान्वित किया जा रहा है इस गणतन्त्र दिवस जो राष्ट्रीय पर्व है इसमें भारी संख्या में पार्षद, अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित हुए जिन्हें शुभकामना देते हुए आभार व्यक्त किया व अनुरोध किया कि इसी प्रकार हर राष्ट्रीय पर्व पर सभी उपस्थित हो और इसी उल्लास के साथ राष्ट्रीय पर्व को मनाया जाए तथा हर व्यक्ति अपने कर्तव्यों का भली-भाति निवर्हन करते हुए देश की रक्षा, सुरक्षा एवं खुशहाली में अपना योगदान दें तभी देश आगे बढ़ेगा। नगर निगम, गोरखपुर की तरफ से समारोह में सभी का स्वागत करते हुए महानगरवासियों की तरफ से सभी को शुभकामना एवं बधाई देता हूॅ। लोकतन्त्र सेनानियों को कम्बल वितरित कर उनका सम्मान किया
    उक्त अवसर पर पार्षदगण सर्वश्री अजय राय, बृजेश सिंह ‘‘छोटू‘‘, राजेश तिवारी, ऋषि मोहन वर्मा, मो0 अफरोज उर्फ गब्बर, सरोज सिंह, सरोज निषाद, मन्तालाल यादव, आयशा , आलोक कुमार सिंह ‘‘विशेन‘‘, बब्लू प्रसाद गुप्ता उर्फ ‘‘छठी लाल‘‘, मनु जायसवाल, जितेन्द्र सैनी, आनन्दवर्धन सिंह, मतीनउद्दीन, अंसारी आयशा बानां, कंचनलता सिंह, संजय यादव, देवेन्द्र कुमार गौड ‘‘पिन्टू‘‘, जियाउल इस्लाम, मो0 शमीम अहमद, ओम प्रकाश शर्मा, मदन लाल गुप्ता, उमेश चन्द्र श्रीवास्तव, अशोक मिश्रा, जितेन्द्र चैधरी ‘‘जीतू‘‘, श्रीमती मीरा श्रीवास्तव, वीर सिंह सोनकर, धर्मदेव चैहान, व नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त डी0के0 सिन्हा, संयुक्त नगर आयुक्त अवनीन्द्र कुमार, उप नगर आयुक्त संजय शुक्ला, सहायक नगर आयुक्त वैभव त्रिपाठी, महाप्रबन्धक जलकल, एस0पी0 श्रीवास्तव, मु0 आरिफ सिद्दीक़ी, कार्यालय अधीक्षक पवन मिश्रा, वी0आर0के0 देवानन्द राम त्रिपाठी, सहायक अभियन्ता जलकल,राजन सिंह,सत्यम सिंह एवं भारी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728