Header Ads

ad728
  • Breaking News

    दीवानी कचहरी महराजगंज में बार एसोसिएशन चुनाव तैयारी जोर- शोर से चला,

    दीवानी कचहरी महराजगंज में  दिन शनिवार को सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन का चुनाव का पर्चा वापसी का समय 4 बजे तक था। इस दौरान वरिष्ठ कार्यकारिणी में बृजेश कुमार गुप्ता व संयुक्त मंत्री पुस्तकालय में रामजी पति त्रिपाठी ने सर्वसम्मति से अपना पर्चा वापस ले लिया। इस तरह से संयुक्त मंत्री पुस्तकालय में संदीप कुमार तिवारी निविरोध निर्वाचित हुए। संयुक्त मंत्री प्रकाशन में अनिल तिवारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। व वरिष्ठ कार्यकारिणी में निर्विरोध  अमरीश कुमार, अवधेश मणि पाण्डेय, राजेश्वर तिवारी, विनय कुमार पांडेय, शत्रुघ्न कुमार वर्मा, अशोक कुमार सिंह निर्वाचित हुए। इसी तरह जूनियर कार्यकारिणी में भी अखिलेश कुमार प्रजापति और अभिषेक कुमार यादव भी निर्विरोध निर्वाचित हुई। अध्यक्ष पद हेतु अब्दुल हमीद खान, जितेंद्र कुमार सिंह, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, महेंद्र प्रताप पाण्डेय व वीरेंद्र कुमार पाण्डेय सहित कुल पांच प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे है। वही वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु कैलाश प्रसाद अग्निहोत्री, मोहम्मद अमीन अंसारी, राजेश पटेल और कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतू अवधेश कुमार गौड़ व सुरेंद्र सिंह अपना भाग्य आजमा रहे है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728