Header Ads

ad728
  • Breaking News

    शुक्रवार को इन राज्यों में हो सकती है बर्फबारी और तापमान में गिरावट

    बाँसगाव संदेश से रणधीर कुमार 

    पहाड़ी इलाकों से आ रही बर्फीली हवाओं के चलते अगले दो-तीन दिन ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। कई जगह शीत लहर की स्थिति है। तमाम क्षेत्रों में मध्यम से घना कोहरा इसी तरह बना रहेगा और तापमान भी सामान्य से नीचे रहेगा जिससे भीषण सर्दी का सामना जनवरी के आखिर तक उपर्युक्त सभी राज्यों में लोगों को करना पड़ेगा। वर्तमान मौसमी स्थितियों को देखते हुए हमारा अनुमान है कि कम से कम 31 जनवरी तक उत्तर भारत के पहाड़ों पर कोई पश्चिमी विक्षोभ नहीं आएगा जिससे हवाओं के रुख में विशेष बदलाव की संभावना फिलहाल नहीं है। मौसम के जानकारों का कहना है कि मेरठ, मुरादाबाद, सहारनपुर, बिजनौर, दिल्ली, गाजियाबाद, गुरुग्राम, नोएडा, फरीदाबाद और उत्तर-पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना है।
    भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अमृतसर, पठानकोट, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, अंबाला, करनाल, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, चंडीगढ़ में मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की पहाड़ियों में बर्फबारी हो रही है। पर्वतीय राज्यों के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में सभी जगहों पर न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी।

    इस कारण उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान चार डिग्री तक नीचे तक जा सकता है। उत्तर राजस्थान में शीत लहर / गंभीर शीत लहर होगी। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और यूपी में मौसम बदलेगा। Skymet Weather के अनुसार, अगले 4-5 दिनों में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, असम, मेघालय और मणिपुर के अलग-अलग हिस्सों में घने कोहने की संभावना है।

    अगले दो से तीन दिनों में बिहार, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में भी घना कोहरा छाया रहेगा।उत्तरी राजस्थान और दिल्ली के कई हिस्सों में शीत लहर चल सकती है। आने वाले दो-तीन दिनों में हरियाणा के कुछ इलाकों में ठंड और बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4-5 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, यूपी, उत्तरी राजस्थान, असम और मेघालय और मणिपुर और त्रिपुरा में अलग-अलग क्षेत्रों में बहुत घने कोहरे की संभावना है। अगले 2-3 दिनों के दौरान बिहार, उत्तर मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम और ओडिशा में भी कोहरा रहेगा।

    अगले 24 घंटों के दौरान हरियाणा में शीतलहर देखी जा सकेगी। पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी 1 से 3 फरवरी के बीच होगी। इस पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवाओं की रफ्तार मंद हो जाएगी जिससे दिल्ली सहित मैदानी राज्यों में लोगों को कड़ाके की ठंड से कुछ राहत अवश्य मिल जाएगी।Uttar Pradesh Weather: शीतलहर की चपेट में UP के कई जिले मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ इलाकों में जबरदस्त घना कोहरा होने के साथ ठंड अपना कहर बरपा रही है। मौसम विभाग के मंगलवार को लखनऊ सहित मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, हाथरस, एटा, फर्रुखाबाद, कन्नौज,बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर ,संभल ,बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, कासगंज लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, हरदोई, सीतापुर, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थ नगर बस्ती संत कबीर नगर महाराजगंज कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया ,बलिया ,कानपुर देहात कानपुर नगर, उन्नाव, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या सुल्तानपुर अंबेडकरनगर, जौनपुर आजमगढ़ मऊ गाजीपुर, वाराणसी प्रतापगढ़, प्रयागराज व इनसे जुड़े इलाकों में घना कोहरा होने की उम्मीद है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728