Header Ads

ad728
  • Breaking News

    शतचंडी महायज्ञ रामकथा और रासलीला आयोजन से पूर्व निकली भव्य कलशयात्रा

    भारत गौरव मिशन संस्थान के तत्वावधान में रूद्रपुर खजनी में स्थित प्रसिद्ध कोटही माता मंदिर परिसर में आयोजित 9 दिवसीय शतचंडी महायज्ञ, रामकथा और वृंदावन के कलाकारों द्वारा भव्य रासलीला के आयोजन के उपलक्ष्य में बुद्धवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा से पूर्व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलशयात्रा के शुभारंभ हुआ। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महायज्ञ के लिए यज्ञस्थल से प्रारंभ हुई यात्रा भरोहियां गांव के प्राचीन ऐतिहासिक जएश्वरनाथ शिव मंदिर तक पहुंची वहां तालाब से कलश में पवित्र जल भरकर पुनः आयोजन स्थल पर पहुंच कर कलशयात्रा का समापन हुआ। भव्य कलशयात्रा में क्षेत्र के श्रद्धालु एवं आस्थावान लोग बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए। इस दौरान राम दरबार की मनमोहक झांकी,गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़े तथा घोड़े हांथी के साथ शंखनाद घंटा घड़ियाल आदि वाद्य यंत्रों के साथ डीजे पर चल रहे भक्ति भजनों की धुनों पर नाचते गाते युवाओं और क्षेत्रीय लोगों ने जयकारे लगाते हुए प्रसिद्ध देव स्थलों की परिक्रमा करते हुए  कलशयात्रा को विराम देते हुए यज्ञ एवं कथा लीला के आयोजन का शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर उदय प्रकाश मोदनवाल,मयंक मिश्रा, अश्वनी त्रिपाठी,हरिकेश राम त्रिपाठी,बृजेश मिश्रा, आदर्श राम त्रिपाठी,जगदम्बा शुक्ल, धरणीधर त्रिपाठी,  गुलाब त्रिपाठी, प्रभात दुबे,सूर्यलाल त्रिपाठी, अमित सिंह, सुमित सिंह, ललितकान्त यादव, राकेश, सोनू, गुड्डू, महेंद्र,यादव, अमित तिवारी (रामु),रवि साहनी,आकाश गौड़,ओम प्रकाश त्रिपाठी, नंद यादव,शशि पहलवान, गजेंद्र, शिवकांत,बंटी चतुर्वेदी,अवधेश साहनी, रफीक, सौरव पांडेय,शुभम,विनोद कुमार पांडेय सहित दर्जनों युवाओं ने कलशयात्रा का प्रतिनिधित्व किया।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728